संदेश

अप्रैल 10, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास करेंगे

चित्र
 पटना।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल, 2023 को संध्या 6-30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से “लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस” निकाला जाएगा जो राजापुल होते हुए बांस घाट स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद जी के समाधि स्थल तक जायेगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास जी करेंगे। इस मशाल जुलूस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीनिवास वी0भी0जी, भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी जी सहित कांग्रेस के विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं सभी वरिष्ट नेतागण के साथ-साथ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न जिला से हजारों की संख्या में आये कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया

चित्र
   पटना।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) का 53 वाँ स्थापना दिवस आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम,पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आये एन.एस.यू.आई. के छात्रों ने भाग लिया।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया और उपस्थित एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक शक्तियाँ फन फैला रही है जो देश की शांति और विकास के लिए घातक है। आज एन.एस.यू.आई. को और मजबूती के साथ इन साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम में एन.एस.यू.आई. के छात्रों ने काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया इसके लिए ये बधाई के पात्र है।    इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,कंट्रोल रूम के चेयरमैन ब्रजेश पाण्डे,मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, युवा कांग्र...