🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पूर्व स्पीकर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ की 16वीं पुण्यतिथि

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ की 16वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी.

     इस अवसर पर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि हिदायतुल्ला साहब एक उच्च शिक्षा प्राप्त कांग्रेस के प्रतिबद्ध नेता थे.प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री एवं विधान सभा के स्पीकर के रूप में उन्होंने राज्य की बड़ी सेवा की। स्व0 हिदायतुल्ला खान हिन्दू, मुस्लिम एकता एवं सामन्यजस्य के बड़े समर्थक थे। आज प्रदेश के कांग्रेसजन हिदायतुल्ला साहेब के योगदान को स्मरण कर उन्हें शत शत नमन करते हैं.इसके पूर्व स्व0 हिदायतुल्ला खान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

    इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अम्बुज किशोर झा, कुमार आशीष, राज छबिराज, निधि पांडेय, विमलेश तिवारी, सुनील कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, मृणाल अनामय, सुदय शर्मा, राजनन्दन कुमार, अनूप कुमार, सुनील कुमार शास्त्री, बबन सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने स्व0 हिदायतुल्ला खाँ को श्रद्धांजलि अर्पित किये.


आलोक कुमार

 

Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका

  प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...