संदेश

अक्टूबर 1, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निर्वाचन प्रक्रिया में संपूर्ण भागीदारी से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है

चित्र
 मोतिहारी.अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री शीर्षत  कपिल अशोक द्वारा जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल, मधुबन प्रखंड के दुलमा पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती रामसवरिया देवी, ग्राम जितौरा, उम्र 100 वर्ष तथा श्री रामआधार ठाकुर, ग्राम सवंगिया, थाना मधुबन, उम्र 104 वर्ष को भारत के माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रति संदेश पत्र की प्रति, अंग वस्त्र, बुके एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी निर्वाचकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में संपूर्ण भागीदारी से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  50 वर्ष से ऊपर के निर्वाचकों तथा पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रपत्र- 12 घ के माध्यम से पोस्टल मतपत्र की सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे अपने घर से ही मतदान कर सकते हैं.  वर्तमान में भारत निर्वाचक आयोग के निर्देश के आलोक में निर्वाचक सूची के सभी...

प्रथम चरण में दस अक्टूबर को मतदान

चित्र
   * प्रथम चरण में दस अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक नगर निकाय चुनाव किशनगंज. किशनगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. किशनगंज में एक नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है.जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, भा.प्र.से. जिलाधिकारी - सह - जिला निर्वाचन पदाधिकारी,किशनगंज के द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए बज्र गृह निर्माण एवं मतगणना स्थल निर्माण तथा ईवीएम कमिशनिंग के परिप्रेक्ष्य में कृषि बाजार समिति का निरीक्षण किया गया. बताते चलें कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 प्रथम चरण के लिए मतदान दस अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक  होना सुनिश्चित है. मतदान के उपरांत दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा.नगर परिषद के कर्मियों को इस चुनाव से अलग रखा जाएगा.  इसी परिप्रेक्ष्य में कृषि बाजार समिति का चयन बज्रगृह एवं मतगणना स्थल के रूप में किया गया है. वर्तमान में ईवीएम कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है. जिलाधिकारी द्वा...

विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया

चित्र
* जिलाधिकारी ने किया जिला निबंधन व परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण किशनगंज. किशनगंज के जिलाधिकारी हैं श्री श्रीकांत शास्त्री.उन्होंने ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र,  किशनगंज   कार्यालय का औचक निरीक्षण पूर्वाहन 10ः40 बजे किया. निरीक्षण के दौरान डीआरसीसी कार्यालय में लगभग सभी कर्मी उपस्थित पाए गए. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने डीआरसीसी कार्यालय का पूरा आंतरिक एवं बाह्य परिसर का भ्रमण किया गया.संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया.साथ ही,काउंटर पर आवेदन प्राप्ति व्यवस्था को भी देखा गया.विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया गया. कार्यालय के आंतरिक साफ सफाई और कार्यालय प्रबंधन पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया गया.डीआरसीसी, प्रबंधक श्री कुमार नितिन के द्वारा निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बारिश के दिनों में कार्यालय पानी से भर जाता है एवं जल जमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है.कार्यालय में हाल में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सोखता पर्याप्त नहीं है. जिलाधिकारी ने डीआरसीसी के भवन में आवश्यक मरम्मतीकरण करने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश डीआरसीसी के प्र...

डिप्टी मेयर का चुनाव भी सीधे जनता के द्वारा

चित्र
    पटना.इस बार चुनाव में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाएगा.पहले चुने हुए पार्षद ही मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद यानी की मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करते थे.अक्सर इस चुनाव में किंग मेकर की बात आती है.लेकिन इस बार सरकार ने ये व्यवस्था खत्म कर दी है. पटना नगर निगम में डिप्टी मेयर के 16 प्रत्याशी मैदान में हैं. रेशमी उर्फ रेशमी चंद्रवंशी,अंजना गांधी, अंजु देवी, कंचन देवी, कुसुम देवी, गुड़िया कुमारी, डॉ. नीलम गुप्ता, तेजस्वनी ज्योति, बबीता देवी, मंजू कुमारी, ममता देवी, रानी कुमारी, रेखा कुमारी, विभा देवी, सीमा कुमारी, सुनीता देवी है.डिप्टी मेयर पद के लिए किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है. इस पद के लिए अब भी 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा विभिन्न वार्डों से 23 पार्षद उम्मीदवारों ने नामांकन में से नाम वापस ले लिया है. स्क्रूटनी के बाद पार्षद पद के लिए 23 नाम वापस होने से यह संख्या घट कर 477 हो गयी है. अब मेयर पद के लिए 32 उम्मीदवार हैं मैदान में रू पटना नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिए हुए नामांकन में से गुरुवार को एक नाम की वाप...

आज हरेक लोगों की चाहत रजनी देवी हो गयी हैं

चित्र
पटना.पूर्व मेयर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने मेयर पद के लिए किये गये अपने नामांकन को वापस ले लिया है. मेयर पद के लिए सास-बहू दोनों ने नामांकन किया था.उनके नाम वापस लेने के बाद अब पटना नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 32 उम्मीदवार बची हैं. स्क्रूटनी के बाद इस सूची में 33 नाम थे. गुरुवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी. इस बीच पटना नगर निगम के चुनाव को लेकर मेयर का चुनाव चिन्ह जारी कर दिया गया है.निवर्तमान मेयर सीता साहू का चुनाव चिन्ह कुदाल है.निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है.पटना नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है. इसको लेकर 20 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 22 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा. इस बार पटना नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 32 महिला उम्मीदवार  अंजू सिंह, अनुराधा चौधरी, आरती सिंह, कांति देवी, कुसुम लता वर्मा, नूतन कुमारी, पिंकी यादव, पुष्पलता सिन्हा, पुष्पा देवी, पुनम गुप्ता, बबीता कुमारी, विनीता कुमारी, मधु मंजरी, महजबीं, माला सिन्हा, मोसर्रत परवीन, रजनी देवी, रत्ना पुरकायस्थ, रानी कुमारी,...