राहुल गांधी का मतदाता अधिकार यात्रा 17 को सासाराम से प्रारंभ होगी-राजेश राम
राहुल गांधी का मतदाता अधिकार यात्रा 17 को सासाराम से प्रारंभ होगी-राजेश राम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में एकजुटता के साथ लगें-कृष्णा अल्लावारू. पटना. कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 17 अगस्त को सासाराम से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, मोर्चा संगठन के अध्यक्षों के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर ढंग से गहन विचार-विमर्श किया गया. कृष्णा अल्लावारू एवं राजेश राम ने यात्रा के सफलता के लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से राय ली. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए 17 अगस्त से होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा कीे सफलता के लिए पुरजोर तरीके से लगकर अद्वितीय यात्रा बनाने का निर्देश दिया. राजेश राम ने कहा कि इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा.उन्होंने बैठक उपरांत मीडिया से बात करते हुए ...