लगभग एक करोड़ बाइस लाख रूपये से वे एक ‘शांति कोष’ बनाएंगे
राजगोपाल पी.व्ही. को मिला जापान में मिला निवानो शांति पुरस्कार भोपाल. एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात गांधीवादी व सर्वोदयी नेता श्री राजगोपाल पी.व्ही. को न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानों पीस फाउंडेशन, जापान का 40वां निवानो शांति पुरस्कार जापान की राजधानी टोक्यो के इंटरनेशनल हाउस आफ जापान में आज आयोजित समारोह में दिया गया. एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रन सिंह परमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एकता परिषद जन संगठन के संस्थापक श्री राजगोपाल पी.व्ही. ने प्राकृतिक संसाधनो जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के अधिकार के लिए देशभर के कई प्रांतों व राष्ट्रीय स्तर पर सत्याग्रह पदयात्राएं की और वंचितों के अधिकार को अहिंसात्मक व शांतिपूर्ण तरीके से राज्य व केन्द्रीय सरकार के समक्ष उठाकर नीतिगत बदलाव के लिए प्रयास किया है. श्री राजगोपाल पी.व्ही. ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरूष के समान अ...