संविधान को बदलने की नापाक मंशा
इस बार का लोकसभा चुनाव जनता बनाम भाजपा : डा0 अखिलेश सिंह संविधान को बदलने की नापाक मंशा पटना. इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी जीत सुनिश्चित है. दूसरे चरण के मतदान के बाद यह बात साफ हो गई है.जनता इस बात को समझ चुकी है कि मोदी संविधान को बदलने की नापाक मंशा पाल रखी है इसलिए इस बार का चुनाव जनता बनाम भाजपा बन चुकी है. ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही. पटना जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्देश्य था पटना साहिब के उम्मीदवार एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत के पक्ष में वातावरण तैयार करने का. डा0 सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में हवा बन चुकी है और यही हालत पूरे देश भर में है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जान झोंकने का आह्वान किया. विधानमंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के फायदे के बारे में लोगों को समझाने की सलाह दी.अंशुल अभिजीत ने...