संदेश

अप्रैल 15, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय महिला बैठक में बिहार से चार नेत्री शिरकत करेंगी

चित्र
पटना। राष्ट्रीय महिला बैठक में एक साथ एकता परिषद के संस्थापक पी . व्ही . राजगोपाल , एकता परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष रनसिंह परमार , एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप प्रियदर्शी और राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य रमेश शर्मा नजर आएंगे। राष्ट्रीय महिला बैठक में शामिल होने बिहार से मंजू डूंगडूंग , सिंधु सिन्हा , देवन्ती देवी और मीना देवी जा रही हैं। बिहार की सभी नेत्री 26 अप्रैल की शाम अथवा 27 अप्रैल की सुबह रिसोर्स सेंटर , ग्वालियर , मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएंगी। 27 से 29 अप्रैल तक राष्ट्रीय बैठक की जाएगी। विख्यात गांधीवादी और एकता परिषद के संस्थापक पी . व्ही . राजगोपाल के द्वारा मूल रूप से अहिंसात्मक आंदोलन पर ध्यान केन्द्रित कर प्रशिक्षण देंगे। अंहिसात्मक आंदोलन क्या है। यह क्यों जरूरी है। कहां से शुरू और कहां पर अंत किया जा सकता है। यह अंहिसात्मक आंदोलन किसके लिए किया जाएगा। इसके बाद स्वयं के जीवन एवं सामाजिक जीवन में अहिंसा का महत्व क्या...