संदेश

मई 25, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धर्मान्तरण के नाम पर उड़ीसा चर्च में ताला जकड़ दिया

चित्र
                         उड़ीसा.मंगलवार को ओडिशा के भद्रक में जिला प्रशासन ने निर्दोष आदिवासियों के ईसाई धर्म में धर्मांतरण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की.प्रशासन ने गेलुटा में चर्च को सील कर दिया, क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी, और आदेश जारी किए कि चर्च के आसपास तीन से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाए. स्थानीय निर्दोष आदिवासियों को जबरन ईसाई बनाने के बारे में प्रशासन को कई शिकायतें मिलने के बाद ऐसा हुआ है.रिपोर्टों के अनुसार , ग्रामीण पीएस के कार्यकारी मजिस्ट्रेट और आईआईसी द्वारा की गई एक संयुक्त जांच से पता चला कि ओडिशा के भद्रक ब्लॉक के अंतर्गत गेल्टुआ गांव में स्थित चर्च के आसपास के समुदायों के बीच शांति भंग हुई थी. “आदिवासियों के ईसाई धर्म में परिवर्तित होने की शिकायतें थीं. हमने पाया कि समुदायों के बीच शांति भंग हुई है. जिला प्रशासन ने गेल्टुआ में धारा 144 लागू कर दी है, तीन लोगों को चर्च के आसपास इकट्ठा होने की अनुमति है, ”भद्रक के उप कलेक्टर मनोज पात्रा ने कहा. यह पहली बार नहीं है जब ओडिशा राज्य में ...

संभावित बाढ़/सुखाड़ के मद्दे नजर पूर्व में की गई बैठक

चित्र
नालंदा.आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरदेव भवन सभागार में संभावित बाढ़/सुखाड़ से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की गई.अपर समाहर्ता नालन्दा श्री नौशाद अहमद सहित सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता,संबंधित प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित थे.जिला पदाधिकारी ने संभावित बाढ़/सुखाड़ के मद्दे नजर पूर्व में की गई बैठक में दिये गए अनुपालन की जानकारी ली.तटबंधों की मरम्मती तथा सड़क निर्माण की अद्यतन जानकारी ली गई. आपदा राहत से संबंधित शिकायत लिए आए आम आदमियों के आवेदन पर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा राहत में किसी प्रकार की विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग से उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के अवसर पर प्रखंडों में मिले शिकायतों के निष्पादन की भी जानकारी ली.आर टी पी एस की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी राजस्व तथा लोक शिकायत के मामलों में ढिलाई वरत रहे हैं.उन्होंने निर्देश द...

गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक के अवसर पर बेतिया गुंज उठा

चित्र
चखनी. आज गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक के अवसर पर बेतिया गुंज उठा.148 साल पुरानी चखनी पल्ली में उत्साह पूर्ण माहौल था. आखिर क्यों न होगा ! यहां के रहवासी मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस  के पुत्र गुंजन रफायल का विधिवत पुरोहिताभिषेक समारोह था.यहां के होली फैमिली कैथोलिक चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह आयोजित किया गया. चखनी पल्ली में जन्म लेने वाले रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे.इनके तीन धर्मप्रांतों के धर्माध्यक्ष यथा बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोवियस,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता सहयोगी में थे. आज बेतिया धर्मप्रांत में उत्साह का माहौल है. चुहड़ी पल्ली में स्थित चर्च में उप याजक बनने वाले  गुंजन रफायल का चखनी पल्ली में याजक बन गये.इस पुरोहिताभिषेक समारोह में चखनी पल्ली में जन्म लेने वाले रायपुर महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे.इनके अलावे फादर बर्टी पौल,फादर चार्ली, सिस्टर अलाकोक,सिस्टर किरण ठाकुर,ब्रदर आनीश साह,फादर संजीव आदि...

गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह

चित्र
                                                         *और धन्य हो गया परिवार चखनी.पश्चिम चंपारण में है बगहा प्रखंड-1 .इस बगहा प्रखंड में है चखनी रजवटिया पंचायत.इस चखनी रजवटिया पंचायत में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय रहते हैं.आज बुधवार को यहां जश्न का माहौल था. मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस के पुत्र गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह हुआ.इस अवसर पर होली फैमिली कैथोलिक चर्च में समारोही मिस्सा हुआ.रायपुर महाप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे.महाधर्माध्यक्ष का जन्म चखनी में ही हुआ है. इस पुरोहिताभिषेक समारोह में एक महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे. तीन धर्माध्यक्ष बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोवियस,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता आए थे.बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिन्टन साह के अलावे  फादर चैबर्लिन, फादर हर्मन, फादर क...