भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में गजब का जज्बा दिखाया
भारत की अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया में परचम पटना. भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को ऐतिहासिक अंदाज़ में खत्म किया है. दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में 0-2 की जीत दर्ज कर युवा टीम ने यह साबित कर दिया कि भारत की नई पीढ़ी भी उतनी ही सशक्त है जितनी सीनियर टीम।दूसरे यूथ टेस्ट में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले ही दिन 17 विकेट गिरने से मुकाबले का रुख तय हो गया.ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 135 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने 171 रन बनाकर 36 रनों की अहम बढ़त हासिल की. यह बढ़त बाद में निर्णायक साबित हुई.भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में गजब का जज्बा दिखाया.दीपेश ने 28 और खिलेन पटेल ने 26 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. गेंदबाजी में भारतीय अटैक ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फिर से नतमस्तक किया और दूसरी पारी में उन्हें महज 116 रनों पर समेट दिया. 81 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. यह जीत सिर्फ मैच की नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के आत्मविश्वास की कहानी है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए त...