हाथ से हाथ जोड़ो अभियान खोलेगी कांग्रेस के लिए नया द्वार : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
* हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बिहार कांग्रेस से है उम्मीदें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे *हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक घरों पर दस्तक देंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता: सुबोधकांत सहाय * हाथ से हाथ जोड़ो अभियान खोलेगी कांग्रेस के लिए नया द्वार : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह * संवाद, सम्पर्क, संगठन और समन्वय के उद्देश्य से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू ’हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सभी डेलीगेट्स को मिली एक-एक प्रखंड की जिम्मेदारी पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा व कार्यशाला में वर्चुअल सम्बोधन करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं. बिहार के कांग्रेसजन से मुझे व्यक्तिगत लगाव है और बहुत ज्यादा उम्मीदें भी है.उन्होंने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने प्रादेशिक...