खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई
नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. 02 जून तक सभी वार्डों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें संवेदक अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी.’पाइप लाइन बिछाने के क्रम में सड़क/गली में की गई खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई, इसके कारण अगर किसी तरह की दुर्घटना हुई तो बुडको के स्थानीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध होगी प्राथमिकी दर्ज होगी. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की.वार्ड नंबर 15, 16, 19 एवं 20 में 25 मई तक सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संवेदक को दिया गया. 25 मई के बाद इन सभी 4 वार्डों के सभी घरों का सर्वे नगर निगम द्वारा किया जाएगा.अगर कोई भी घर जलापूर्ति से वंचित पाया जाएगा तो विलंब अवधि के लिए प्रतिदिन प्रति वार्ड के आधार पर संवेदक के विरुद्ध आर्थिक पेनल्टी लगाई जाएगी, जिसकी कटौती संवेदक को भुगतेय राशि से की जाएगी. अन्य सभी वार्डों में 2 जून तक सभी छूटे हुए घरो...