संदेश

अगस्त 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था

चित्र
   * बतसपुर में बने वीयर बांध का डीएम ने किया निरीक्षण, कम बारिश के कारण 55 गांव के 3075 हेक्टेयर तक पहुंच रही है सिंचाई का पानी गयाः इस जिले के प्रखंड के बतसपुर में बने वीयर बांध का गुरुवार को डीएम डा0 त्यागराजन एसएम के द्वारा निरीक्षण किया गया. वीयर बांध से बोधगया के कई गांव से होते हुए मानपुर, टनकुप्पा व खिजरसराय के किसानों के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना था. जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के अनुसार, बरसात के मौसम में जब मोहाने नदी में पानी आएगा तो इस वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था.  बारिश के दिनों में कई बार ऐसा होता है कि दूर के गांव में रहे खेत तक आसानी से पानी नहीं पहुंचता. चाहकर भी किसान पईन के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा पाते हैं. इससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए इस वीयर बांध का निर्माण किया गया है. जल संसाधन विभाग की योजना के अनुसार वीयर बांध से 84 सौ 50 हेक्टेयर में आसानी से पानी पहुंचाना था.  इस वीयर बांध की कुल लंबाई 20.50 किलोमीटर है। इस वर्ष कम बारिश होने क...

आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान

चित्र
  मोतिहारी: आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता ने  गाँधी को चम्पारण लाने के  उत्तरदायी व्यक्ति पं. राजकुमार शुक्ल पर केंद्रित राजेन्द्र नगर भवन , मोतिहारी में आयोजित केंद्रीय समारोह का उदघाटन जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि चम्पारण के पं राजकुमार शुक्ल ने गांधी को चंपारण में अंग्रेज निलवरों के द्वारा यहाँ के निरीह किसानों पर किए जा रहे अमानवीय अत्याचार से अवगत कराते हुए  गांधी को चंपारण आने के लिए प्रेरित किया. जिलाधिकारी महोदय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव को देशभक्ति को प्रगाढ़ करने वाला अनुष्ठान बताया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया.‘भारतीय स्वतंत्रता में राजकुमार शुक्ल का योगदान‘ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.  पं.शुक्ल पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित वृतचित्र‘ चम्पारण का नायक‘ तथा डीके आज़ाद की गाँधी और चम्पारन विषयक डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया. आलोक कुमार

लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश

चित्र
  मोतिहारी: जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ 7 निश्चय योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिसमें नगर निकाय के द्वारा संचालित योजना हर घर नल जल एवं हर घर तक पक्की गली नाली निश्चय योजना में लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में वंचित नल जल योजना को हर घर तक शीघ्र आच्छादित करें.जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 10341 आवेदनों में से 7149 लाभार्थियों को ऋण भुगतान किया गया है, शेष लाभार्थियों को शीघ्र ऋण भुगतान हेतु प्रबंधक डीआरसीसी को निर्देशित किया गया. गोवर्धन योजना को धरातल तक पहुंचाने का उन्होंने निर्देश दिया.ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सुखेत मॉडल का इस्तेमाल करने एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मैजिक पीट का निर्माण करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि सामुदाय...

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र

चित्र
   * राजस्व कर्मचारी के पद के लिए 167 सफल अभ्यर्थियों की 17 अगस्त को होगी काउंसिलिंग * जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, बेतिया में 10.30 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी काउंसिलिंग बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के सभी सफल अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र (मूल एवं एक प्रति स्वअभिप्रमाणित), बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र की प्रति, सत्यापन के लिए जमा किये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी, इस आशय का शपथ पत्र सहित पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ समय होना है उपस्थित. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुयी है.प्राप्त सूची के अनुसार पश्चिम चम्पारण जिला के लिए कुल-167 सफल अभ्यर्थियों को राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की जानी है. सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प में निहित अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों यथा ...

अवार्ड फादर बेनी और बहन क्रिश्चियन ने टेरेसा को सम्मानित किया

चित्र
   राजकोट. क्राइस्ट स्कूल राजकोट. राजकोट के सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई स्कूलों में से एक है, इसलिए यह एक व्यवस्थित, सरल पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया के तहत दाखिला हो जाता है. यह प्रेम मंदिर परिसर, पंजाब नंबर 1501, कालवाड रोड, राजकोट-5 में स्थित है. बताया गया कि क्राइस्ट स्कूल, राजकोट, प्रमुख स्कूलों में शुमार है क्राइस्ट स्कूल.यह ईसाई समुदाय के द्वारा संचालित है.स्कूल राजकोट धर्मप्रांत में पड़ता है.इस धर्मप्रांत के बिशप जोस चित्तूपराम्बिल सीएमआई हैं.स्कूल 2015 में स्थापित हुआ है.बिशप जोस चित्तूपराम्बिल सीएमआई और डॉ चेतना बेन व्यास डीपीईओ ने उद्घाटन किया था. महज सात साल में फादर,सिस्टरों एवं शिक्षकों के बल पर क्राइस्ट स्कूल तरक्की व शिखर पर आ गया है.इसे बनाए रखने में स्कूल प्रबंधक कृतसंकल्प है.इस स्कूल का निदेशक फादर बीजू परम्बकथु और प्रिंसिपल सिस्टर जॉइस सीएमसी हैं. प्रारंभ में प्रिंसिपल सिस्टर जॉइस सीएमसी के नेतृत्व में 350 छात्रों के साथ स्कूल की शुरुआत बहुत ही विनम्र भाव से किया गया. राजकोट के टॉप मिशनरी क्राइस्ट स्कूल में बेस्ट व हार्ड वर्क करने वाले टीचरों की बहाली की जाती है ताक...

रोमन कैथोलिक बेतिया धर्मप्रांत में फादर बर्टी के निधन पर मातम

चित्र
  बेतिया: बेतिया धर्मप्रांत में चखनी पल्ली है. इस पल्ली में स्थित अनाथालय में पले और बढ़े फादर बर्टी पौल का निधन हो गया है. वे 68 साल के थे. आज ईसाई धर्म रीति के अनुसार दफन कर दिया गया. वे कैंसर रोग से पीड़ित थे.बेतिया महागिरजाघर में बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस के नेतृत्व में मिस्सा पूजा किया गया.उनके साथ बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिंटन साह,बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडीस, मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स, फादर पास्कल आनंद, फादर सिल्वेस्टर के साथ सभी धर्म प्रांतीय पुजारी उपस्थित थे.फादर फिंटन साह ने अपने प्रवचन में फादर बर्टी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. फादर बर्टी पौल करीब 28 वर्षों तक एक विनम्र पल्ली पुरोहित और समर्पित मिशनरी के रूप में काम किया. फादर बर्टी पौल का जन्म 16 नवंबर 1959 को चखनी पैरिश में हुआ था. उन्हें  फादर फ्रांसिस मोर येसु समाजी द्वारा चखनी मिशन अनाथालय में लाया गया था. उनकी एक बहन है जिसका नाम जेला है. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा चखनी पैरिश के सेंट टेरेसा मिडिल स्कूल में पूरी की, मुजफ्फरपुर के मसीही गुरुक...