संदेश

मार्च 4, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आदिवासी नेता महिला-पुरूषों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मािनत किया गया

चित्र
  वन अधिकार व पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग से जंगल सत्याग्रह का समापन अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का माडल छत्तीगढ़ सरकार पेश करे- राजगोपाल पी व्ही  धमतरी। पूरे प्रदेश से आये आदिवासियों ने वन अधिकार, पेसा और पोषण सुरक्षा की प्रमुख मांगों के साथ जंगल सत्याग्रह के सौंवे वर्ष पर आयोजित जनसभा का समापन किया। वनाधिकार और पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन आदिवासियों को मजबूत करेगा। अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का माडल छत्तीगढ़ सरकार पेश करे। उक्त विचार एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात सर्वाेदयी नेता ने सत्याग्रह के अंतिम दिन आदिवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा। एकता परिषद के संस्थापक श्री राजगोपाल पी.व्ही ने कहा कि आदिवासी जीवन की तीन महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मांग रखी गयी है। सरकार से निवेदन करेंगे और यदि काम नहीं हुआ तो आंदोलन भी करेंगे। प्रदेश में जंगल सत्याग्रह का समारोह पांच अलग अलग हिस्सों में मनाया जायेगा।  एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ने कहा कि इस मांग पत्र को सभी जिलों से आये प्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्...

अपने अधिकारों और बराबरी की दावेदारी की

चित्र
  पटना .हर साल की तरह अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है.इस साल का मोटो इस बार की थीम इस साल इंटरनेशनल विमेंस डे की थीम ‘ ‘एम्ब्रेसइक्विटी‘ रखी गई है. अंगीकार करना हिस्सेदारी.अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के लिए समान अवसर, आजादी और बराबरी की दावेदारी करना है.        अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की पटना इकाई ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया. बुद्ध स्मृति पार्क के पास आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई. यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं ने महिला आजादी के गीत गाए, नृत्य किया और अपने अधिकारों और बराबरी की दावेदारी की.     इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का अपना दिन है जो उन्हें याद दिलाता है कि महिलाओं की आज जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उसके पीछे अतीत में हमारी पुरखों का कठिन संघर्ष  है. यह लड़ाई आज भी जारी रखनी होगी. शशि यादव ने स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी क...

रसोई गैस के मूल्य वृद्धि होने से आमजनों का जीना मुहाल

चित्र
  पटना .केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमती में 50 रू0 की वृद्धि के खिलाफ पटना ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष राज के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवा कांग्रेसजनों ने नौबतपुर में नेशनल हाईवे को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं पटना ग्रामीण जिला के प्रभारी आयुष भगत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण आमलोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के मूल्य वृद्धि होने से आमजनों का जीना मुहाल हो गया है। बेरोजगारों को सिर्फ झूठा सपना दिखा कर ठगने का काम किया जा रहा है. श्री भगत ने कहा कि लूट और झूठ के सरकार के इस फैसले ने न सिर्फ होली के मिठास को कम किया है बल्कि अपने जन विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर किया है. उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग किया कि रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमत को अविलम्ब वापस लिया जाय. इस अवसर पर पटना ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष राज,मोहम्मद शाहीद आलम, पवन कुमार, प्...