कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश

 


* जिलाधिकारी ने ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंड का किया भ्रमण

* हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का किया निरीक्षण

* कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश

* विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

* माननीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से लिया फीडबैक



बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंडों का भ्रमण कर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई.   इस दौरान प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों, पीएचसी का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को ससमय सभी कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया.

   

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, जगिराहा, पंचायत सरकार भवन, ठकराहा तथा मधुबनी का जायजा लिया गया तथा माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित आमजनों से फीडबैक लिया गया.

          जिलाधिकारी द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, चापाकल मरम्मति, अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री तथा मुआवजा का वितरण की समीक्षा की गई. इस क्रम में हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कटाव रोधी  कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण तथा निरीक्षण करते हुए ससमय कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे.


इस अवसर पर एसडीएम, बगहा, श्रीमती अनुपमा सिंह, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री सुजीत कुमार सहित संबंधित बीडीओ, सीओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज

 जिलाधिकारी ने हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज (आर ओ बी) के निर्माण को लेकर किया स्थल निरीक्षण

निर्धारित मानक के अनुरूप आरओबी के नीचे नाला निर्माण का निर्देश


हरनौत.यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.उक्त आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है.1300 मीटर लंबे इस आरओबी का निर्माण लगभग 66 करोड़ रुपए की लागत से राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है.

       कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूरी की गई है, शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरनौत में आरओबी के निर्धारित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.        

        निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को आरओबी के नीचे सड़क के दोनों तरफ निर्धारित प्राक्कलन एवं मानक  के अनुरूप नाला निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजना के मानचित्र का भी अवलोकन किया. कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने हेतु कारगर वर्क प्लान के अनुरूप कार्य करने को कहा.

      इस अवसर पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, अन्य अभियंता, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे.


आलोक कुमार

            

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...