संदेश

दिसंबर 12, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व

चित्र
 बेतिया.ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व रविवार 11 दिसंबर को बेतिया शहर के पादरी दुसैया में माता मरियम की शोभा यात्रा निकाली गई.नगर से सटे पादरी दुसैया में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया.पर्व की धूम नगर के मुख्य चर्च से लेकर पादरी दुसैया के चर्च तक रही. मां मरियम के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाने वाला पादरी दुसैया में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.      हालांकि पर्व की आगाज तो दिसंबर से ही शुरू हो गई थी.दो दिसंबर को बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने नोवेना प्रार्थना कर झंड़ोतोलन के साथ शुरू किया गया था.9 दिवसीय नोवेना प्रार्थना की गई.जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु आते रहे और नोवेना प्रार्थना करते रहे.जो कि अलग-अलग पल्ली से आए हुए पुरोहितों द्वारा संचालित किया जाता था. इस दौरान पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड नंबर 33 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी पति - रवि माइकल सिंह ने कहा कि रविवार को बेतिया धर्मप्रांत में हर्ष व उल्लास है.बेतिया से पदयात्रा कर धर्मी पादरी दुसैया आ रहे.यहां पर चमत्कारी ग्वादालूपे माता मरियम की प्रतिमा स्थापित है.यहां के यूथ पादरी द...

नाबालिग द्वारा वाहन परिचालन पर 25 हजार रुपये जुर्माना का है प्रावधान

चित्र
* सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए नियमित रूप से कराएं वाहनों की जांचः जिलाधिकारी * हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई * लेन मार्किंग, कैट्स आई, डेलीनेटर, रिफ्लेक्टर, ब्लींकर्स, सड़क सुरक्षा चिन्ह, बैरियरर्स आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.       जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे एवं धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपापलन सुनिश्चित किया जाय. इसके लिए कोहरे एवं धुंध में वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से परिचालन करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जाग...

एनआइए की गतिविधियों पर बिहार सरकार लगाम लगाए

चित्र
* संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से लेने की मांग उठाएगा माले * दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की भी करेगा मांग * जनता के ज्वलंत सवालों पर महागठबंधन सरकार से सार्थक हस्तक्षेप को भी बनाएगा मुद्दा पटना.बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल ने अपनी बैठक की. बैठक में माले राज्य सचिव कुणाल, विधायक दल के प्रभारी राजाराम सिंह, विधायक दल के नेता महबूब आलम, पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर सहित कई विधायक उपस्थित थे. अन्य उपस्थित लोगों में सचेतक अरूण सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल रविदास, मनोज मंजिल, महानंद सिंह, संदीप सौरभ, रामबलि सिंह यादव, सुदामा प्रसाद, अजीत कुशवाहा आदि थे. बैठक के हवाले से माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर माले विधायक दल ने अपनी कार्यनीति बना ली है. हमारा मुख्य जोर संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव लेने की मांग पर होगा. कई दूसरे राज्यों की विधानसभा ने ऐसे प्रस्ताव लिए भी हैं, बिहार विधानसभा से भी ऐसा प...

एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट

चित्र
   बेतिया. मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया आयोजना क्षेत्र में नौतन, मझौलिया, चनपटिया एवं बेतिया प्रखंड तथा बगहा आयोजना क्षेत्र में बगहा-01, बगहा-02 एवं सिधाव को शामिल किया गया है.जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है.          फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव एवं ट्रैफिक की समस्या का निदान, कचरा प्रबंधन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत हेल्थ केयर सेंटर, स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन, इकोनोमिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत उद्योग, पर्यटन, बैंक, एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट.           मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया एवं बगहा आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) को डेवलप किया जाता है. यह कार्य मे0 टेक एवं मेक इंटरनेशनल प्रा0 लि0 एवं शेपिंग स्पेस कंसल्टेंसी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है. इस के लिए आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्लानिंग टीम द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया गया. प्लानिंग एवं प्रेजेंटेशन टीम में नई दिल्ली के अर्बन प्लानर श्री म...