संदेश

अगस्त 29, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने लगे

चित्र
* पटना में कांग्रेस से विनोद कुमार शर्मा बीजेपी में गए और अब बीजेपी से कांग्रेस में वापस आ गए पटना। कांग्रेस के पूर्व महासचिव व प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस अपने सबसे बुरे दिनों से गुजर रही है। इसे न अपने लोगों की चिंता है न देश की। स्वार्थ में डूबी पार्टी सिर्फ सत्ता पाने के लिए हर रास्ता अपना रही है। एयर स्ट्राइक पर पूरा देश सेना के साथ खड़ा था और कांग्रेस अलग राग अलाप रही थी। इसीलिए उन्होंने राहुल गांधी को विरोध पत्र लिखा था। वही कांग्रेस से विनोद कुमार शर्मा बीजेपी में जाने के बाद अब बीजेपी से आकर कांग्रेस में हो गए। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि देश में राजनीति का माहौल बदल रहा है। विपक्षी गठबंधन और इंडिया के गठन के बाद भाजपा और उनके सहयोगियों में जो छटपटाहट पैदा हुई है, वह अब बाहर निकलकर आ रही है। लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने लगे हैं, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं और कांग्रेस में आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। मगर हम अपने शीर्ष नेत...

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

चित्र
   * मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर प्राप्त दावा-आपत्तियों पर हुआ विचार-विमर्श * निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दावा-आपत्तियों का कराया जायेगा निराकरण बेतिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई।       जिले के 09 विधानसभा क्षेत्रों में से 04 विधानसभा क्षेत्र से दावा-आपत्ति निर्धारित तिथि (10 अगस्त से 19 अगस्त 2023) तक प्राप्त हुए हैं। समीक्षात्मक बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार-विमर्श किया गया।      दावा-आपत्तियों पर विचार-विमर्श उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का निष्पादन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराना सुनिश्चित किया जाय।   ज्ञातव्य हो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं भारत निर्वाचन आयोग के मतदान केन्द्रों की हस्तपुस्तिका के आलोक में मत...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

चित्र
  * जिला स्तरीय टीम द्वारा करायी जायेगी जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जाँच: जिलाधिकारी * पात्र लाभुकों को ससमय, सही मात्रा में खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में कराएं सुनिश्चित * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न बेतिया। खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण ससमय कराने, जविप्र दुकानों की औचक जाँच,नए राश न कार्ड के लिए लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सहित रिक्ति के विरूद्ध नयी अनुज्ञप्ति के लिए प्रक्रिया अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया है।          पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जन वितरण प्रणाली प्रणाली दुकानों की नयी अनुज्ञप्ति, मृत/पलायन/विवाहित लड़की/अपात्र परिवारों का राशन कार्ड से नाम हटाना/रद्द करना, ऑनलाईन प्राप्त नये राशन कार्ड, जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण, खाद्यान्न प्राप्ति, खाद्यान्न का आवंटन एवं वितरण, रान कार्ड के अनुसार खाद्यान्न का वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी, आधार सीडिंग, धान अधिप्राप्त...