संदेश

अगस्त 14, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एकता परिषद के विभिन्न संघर्षों और अभियानों से निकटता से जुड़े थे

चित्र
  * एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता थे रवि भाई  (बद्री) नहीं रहे हैदराबाद. कल रविवार की रात में एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता रहे रवि भाई  (बद्री) का देहांत हो गया.हर सोमवार को कुछ दिनों से स्वराज शास्त्र पर गूगल मीट हो रही थी.आज शाम सोमवार को मिलना भी था.यह सब विधि के विधान के कारण सहज विश्वास ही नही हो रहा है.     कल सुबह मुझे मेंढलेखा महाराष्ट्र में रहकर स्वराज्य पर काम करने वाले  रवि भाई का फोन आया था. कुछ दिनों से कफ की तकलीफ झेल रहे थे.वे कफ की शिकायत को दूर करने के लिए आयुर्वेद की चिकित्सा हैदराबाद के वैद्य के मार्गदर्शन में कर रहे थे.      हाल ही मे वे डायरिया से परेशान थे.कुछ कमजोरी भी महसूस कर रहे थे.वे बोले की हैदराबाद जाना चाहते है.वहीं बाकी इलाज करेंगे. मैंने पूछा की कमजोरी की  हालत मे कैसे जायेंगे?  वे बोले की बस से जा सकते है.देवाजी भाई बोले की आप इस हालत में बस से मत जाइये.इतना चाहते है तो स्पेशल गाड़ी कर के जायेंगे.देवाजी भाई खुद उन के साथ गये.हैदराबाद के करीब पहुंचने से थोडा समय पहले वे बेहोश हो गये. हैदराबाद मे...

समाज को जागृत करना है

चित्र
    बेतिया.प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ वर्ल्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी के द्वारा आज सोमवार को सेंट माइकल एकेडमी, बेतिया में ‘नशा मुक्ति अभियान‘ पर कार्यशाला आयोजित की गयी.            प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान चलाया रहा है. इस अभियान की शुरुआत सोमवार 7 अगस्त को की गई.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, ब्रह्माकुमारी अंजना बहन अभियान की मुख्य वक्ता व राजीव कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाते हुए नशा मुक्त मोबाइल वैन को रवाना किया गया. नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर संचालित यह अभियान जिले में 18 अगस्त तक संचालित किया जाएगा.इस दौरान शहर से लेकर गांव तक के स्कूलों, चौक चौराहों पर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान के दौरान स्कूली बच्चों व आम लोगों को जागरूक करने को लेकर उन्हें जानकारी दी जाएगी.     इस अभियान के तहत सेंट माइकल एकेडमी, बेतिया में  ‘नशा मुक्ति अभियान‘ पर कार्यशाला आयोजित की गयी.राजस्थान के माउंट आबू से आये राजीव कुमार ज...

तिरंगा झंडा कपड़े का टुकड़ा नहीं

चित्र
' तिरंगा झंडा कपड़े का टुकड़ा नहीं,देश की आन बान व शान का प्रतीक.तिरंगा यात्रा मे शामिल आदिवासियों से मुखातिब हुए जिलाधीश संजय कुमार. आदिवासियों की समस्याओं का होगा समाधान,नशे से दूर हो सहरिया...  श्योपुर. तिरंगा देश की आजादी का प्रतीक है. यही हमारे देश को बुलंदी पर ले जाता है.यह कोई कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि यह देश की आन बान और शान का प्रतीक है.इसे कल अपने घरों पर लगायें तथा संभाल कर रखें. उक्त उद्गार श्योपुर जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार का है.जिलाधिकारी महोदय लगभग सत्तर गांवों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने आये थे. लगभग 1500 सहरिया महिला और पुरूषों‌ के बीच महात्मा गांधी सेवा आश्रम परिसर में उन्होंगे आगे कहा कि आप लोग देश की मुख्य धारा से जुड़ें इसीलिए आपको इस तिरंगा यात्रा से जोड़ा गया है. इससे हमें जानकारी मिलती है कि देश में क्या हो रहा है. गांव में रहकर हम यह नहीं जान पाते.    उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व तक सहरियाओं की स्थिति काफी खराब थी.उन्हें मध्य प्रदेश की पांच अत्यंत पिछड़ी जनजातियों शामिल किया गया.अब स्थिति में काफी बदलाव आया है यह आपकी एकता से तथा सरकार क...

एक पखवाड़ा के बाद दो शूटर गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

चित्र
  * नीलेश  मुखिया गोलीकांड में दो शूटर गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद पटना.पटना पुलिस ने कहा है कि 31.07.23 को कुर्जी मोड़ के पास नीलेश कुमार उर्फ नीलेश मुखिया पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग कर जख्मी कर दिये जाने की घटना प्रतिवेदित हुई थी.          अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में गठित एसआईटी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त 02 अपराधियों 1. मोहम्मद राजा एवं 2. सैय्यद शाहनवाज को 02 पिस्टल एवं 04 मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया है.    बता दे कि पटना नगर निगम में 22 बी वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश मुखिया को 31 जुलाई को 10ः30 बजे दिन में घर से कार्यालय जाने के दौरान अपराधियों ने 7 से 8 गोली मारी थी. जिसमें नीलेश मुखिया बुरी तरह घायल हो गए थे.उनको तुरंत कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में लाया गया.इसके बाद हॉस्पिटल के सीएमओ ने नीलेश मुखिया को रेफर कर दिए. परिजनों नीलेश मुखिया को रूबन अस्पताल ले गए.यहां पर ...