क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम
क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम बेतिया.बेतिया पल्ली में गुरूवार को क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.इसमें पल्ली के बुजुर्ग बढ़चढ़ हिस्सा लिए.मौके पर समारोह में शामिल होने वाले बुजुर्ग केक और स्वादिष्ट भोजन किए. इससे पहले रीता जेरोम, इग्नासियस बैप्टिस्ट, सेराफिन जॉन और बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने मिलकर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इसके पश्चात क्रिसमस मिलन समारोह के आयोजन समिति के रंजीत केरोबिन, रिचर्ड फ्रांसिस, प्रकाश अगस्टीन, मेरियन बेनेडिक्ट, राकेश इग्नासियस, जेनी अगस्टीन, वायलेट जैकब के द्वारा समारोह में क्रिसमस कैरोल गाये गये. मालूम हो कि बेतिया पल्ली परिषद को सलाहकार समिति के रूप में संचालित कर दिया गया है. चर्च के मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो और सलाहकार समिति मिलकर पल्ली में बेहतर काम कर रहे हैं. एक मुलाकात में मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.शुक्रवार बच्चों का क्रिसमस मिलन होगा.आज बच्चों का क्रिसमस...