संदेश

जुलाई 11, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह

चित्र
 नालंदा। कल विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग- सह- प्रभारी मंत्री ,नालंदा जिला द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभियान बसेरा-ll योजनान्तर्गत चिन्हित परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया । भूमि सुधार विभाग के द्वारा अभियान बसेरा योजना के तहत अंचल ,चंडी/हरनौत/नूरसराय/एकंगरसराय/बिहार शरीफ के विभिन्न श्रेणी के भूमिहीन 20-20 ( यानि कुल 100 ) लाभुकों को माननीय मंत्री के हाथों बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।        समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सुयोग्य  10 लाभुकों को प्रतिमा ₹4000 दिए जाने वाली स्वीकृति पत्रों का वितरण माननीय मंत्री के हाथों किया गया । इस अवसर पर माननीय सांसद, नालंदा ,जिलाधिकारी ,अपर समाहर्ता आदि उपस्थित थे। आलोक कुमार