जिला प्रशासन ने लंबे अरसे से बसे 500 आदिवासी - महादलित परिवारों को जमीन खाली करने का आदेश
पटना.भाकपा-माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने आज अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के बेलगच्छी गांव का दौरा किया.जहां हाल ही में जिला प्रशासन ने लंबे अरसे से बसे 500 आदिवासी - महादलित परिवारों को जमीन खाली करने का आदेश दिया है. इस टीम का नेतृत्व भाकपा-माले के सिकटा से विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता कर रहे थे. स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत कॉमरेड वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बंजर व जंगल की जमीन को एक समय में यहां के आदिवासी गरीबों ने अपनी मेहनत से आबाद किया था. कायदे से उनका लगान निर्धारण होना चाहिए था और उन्हें उस जमीन का अधिकार अब तक मिल जाना चाहिए था, लेकिन सरकारों की लापरवाही के कारणा आज उन्हें बेदखली का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि एक तो सीलिंग के मामले में सरकार गरीब भूमिहीनों को पार्टी नहीं बनाती और लगभग हर ऐसे मामले में न्यायालयों में हारने के ही उदाहरण रहे हैं ताकि जमींदारों को फायदा पहुंचाया जा सका. यह प्रवृत्ति अभी भी बनी हुई है. भूमि संबंधी मामलों में कानूनी छिद्रों का ...