विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित
विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न.ससमय सही तरीके से कार्यालय के सभी कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित गति से अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश.रोकड़ बही शत-प्रतिशत अद्यतन करने के लिए 10 दिनों की मोहलत.कार्यालय निरीक्षण के क्रम में रोकड़ बही अद्यतन नहीं पाये जाने पर निलंबन के साथ होगी विभागीय कार्रवाई.बैठक से अनुपस्थित तथा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर कई अधिकारियों एवं प्रधान सहायकों को शोकॉज करने का निर्देश. जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी कार्यालय प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी. जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधान सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रधान सहायक अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं तथा बेहतर कार्य करें. कार्याल...