संदेश

फ़रवरी 5, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ, पोर्टल का भी किया लोकार्पण पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार लघु उद्यमी योजना का शुभारंभ किया तथा बिहार लघु उद्यमी योजना के पोर्टल का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया।         इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत करने के लिये आप लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमलोगों ने जाति आधारित गणना करवाई ताकि जाति के साथ-साथ हर किसी की आर्थिक स्थिति का भी पता चल सके। सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि 94 लाख से अधिक गरीब परिवार हैं जिनको आर्थिक मदद की जरूरत है। हमलोग ऐसे सभी परिवार के लाभुकों को 2-2 लाख रुपया सहायता राशि देंगे ताकि वे लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसकी ट्रेनिंग भी अलग से दी जाएगी। आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘ बिहार लघु उद्यमी योजना‘ लागू की गयी है। योजना के अन्तर्गत राज्य के...

अभियान में अर्थ दंड में लगभग 8 लाख रुपये की वसूली

चित्र
आजकल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है  नालंदा। आजकल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहारशरीफ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण, वाहन बीमा, फिटनेस एवं नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा (टोटो) चालक आदि को लेकर लगाये गये  अभियान में अर्थ दंड में लगभग 8 लाख रुपये की  वसूली  की गई ।             राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जा रहा है। इसके तहत आज बिहारशरीफ में हॉस्पिटल चैक एवं अम्बेर चैक पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।             जाँच अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट,वाहन प्रदूषण, फिटनेस, बीमा, नाबालिग द्वारा वाहन चालक आदि की जांच की गई।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगभग 8 लाख रुपये के अर्थदंड की वसूली की गई। दो नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा चलाते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध प्रति वाहन 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया ग...