शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे
पटना . इस समय बिहार में लोग मौसम विभाग का मुंह ताक रहे हैं.विभाग की ओर से कम से कम घोषणा हो जाए कि अब ठंड में कमी आएगी. फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है. शीतलहर का प्रकोप जारी है.इस शीतलहर वातावरण में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा 13 दिसंबर 20.21 को 1 लाख 14 हजार 691 वार्ड सचिवों को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया. अपने पद पर पुनः बहाल करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग पटना में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हैं. गुरुवार को 33 वें दिन मधेपुरा के, शुक्रवार को 34 वें दिन मोतिहारी के और आज शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे रहे. गर्दनीबाग धरना स्थल पर वार्ड सचिव संघ पटना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कामदेव कुमार ने कहा कि हम लोग बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना अंतर्गत नल-जल एवं नली-गली योजना क्रियान्वयन थे. हमलोग दसवीं पास योग्यता के आधार पर पूरे बिहार में लगभग 1 लाख 14 हजार 691 हैं. सभी वार्ड सचिवों का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति पर पंचायत स्तरीय कर्मी के उपस्थिति में वार्ड सभा के मा...