बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की

 *बालू माफिया को राजद-जदयू सरकार का पूरा संरक्षण

* सुभाष यादव, अरुण यादव, राधाचरण सेठ बड़े बालू माफिया

* गैंगवार, पुलिस और खनन अधिकारियों पर हमले की 50 घटनाएँ

* 14 महीनों में दो दर्जन लोग मारे गए, हजारों चक्र फायरिंग, मशीनें फूँकी गईं

* बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की


पटना.बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में बालू माफिया को राजद-जदयू का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए नीतीश सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है.पुलिस का मनोबल टूट चुका है और सशस्र खनन पुलिस बल के गठन की बातें हवा में रह गईं.

        उन्होंने कहा कि लालू और बालू का पुराना रिश्ता राजद के सत्ता में आने से बालू माफिया के दुस्साहस में बदल गया, इसलिए इस सरकार के 14 महीनों में गैंगवार, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले की 50 से अधिक घटनाओं में दो दर्जन लोग मारे जा चुके हैं.गैंगवार में हजारों राउंड गोली चल चुकी है और दो दर्जन पोकलेन मशीनें फूंकी जा चुकी हैं.

      श्री मोदी ने कहा कि राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और सुभाष यादव बड़े बालू माफिया हैं.इन्होंने ही एक दिन में राबड़ी देवी के 8 फ्लैट खरीदे थे.

     उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और 250 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी के मामले में जिस ब्राडसंस कंपनी पर ईडी ने छापा मारा, उसके मालिक सुभाष यादव हैं.ईडी इसी मामले में जदयू के विधान पार्षद राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर पहले भी पूछताछ कर चुकी है.

         श्री मोदी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार बालू माफिया ने एक वर्ष में 355 करोड़ की हेराफेरी की.उन्होंने कहा कि जब राजद और जदयू की पूरी सरकार बालू-शराब माफिया से मिली हो, तब द्रोन कैमरे से निगरानी और अलग खनन सशस्त्र बल बनाने जैसी बातें कौन लागू करेगा?

       श्री मोदी ने कहा कि पिछले साल बिहटा के दियारा में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें 5 लोग मारे गए.बालू माफिया के गुंडों ने खनन विभाग के कार्यालय में घुसकर भी मारपीट की थी.

   उन्होंने कहा कि बिहटा के अमनाबाद में माफिया गैंग वार की ताजा घटना में सौ चक्र गोली चली और पांच पोकलेन मशीने फूँक दी गईं, लेकिन दोनों गुटों के 20 नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.


आलोक कुमार


कौन अपराधियों पर लगाम लगाएगा?

 लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त


जमुई.इस क्षेत्र में नजारी पंचायत है.इस पंचायत में भीम दास रहते हैं.उनके दो पुत्र चंदन कुमार दास और नंद किशोर दास हैं.लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त है.जिसके कारण पिता और पुत्र पेशेवर अपराधी बन गये है.इन अपराधियों ने सबसे पहले अपने पड़ोसी पर ही निशाना साधा.नजारी में सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम से अपराधियों ने मुंह खोलकर चर्च चलाने वाले संस्थापक से तीन लाख रुपये बतौर रंगबाजी देने का कहा था.जिसे सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम ने नकार दिया.

         सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्य कुमार गौतम ने विस्तार से बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को चकाई गये थे.वहां पर विशाल प्रार्थना सभा का आयोजन था.प्रार्थना सभा के समापन होने के बाद अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में ही घर वापस आ गये.शाम में घर में ही विश्राम कर रहे थे. गौतम ने कहा कि हम लोग गाय पालते हैं. माता जी नियमित देखभाल करती हैं.

        नियमित देखभाल के क्रम में माता जी 25 अक्टूबर को रात्रि 9ः30 बजे के आसपास गौशाला में जाकर गाय को देखने गयी थी.वहां पर जाने से माता जी देखी कि भीम दास और उनके दोनों पुत्र चंदन कुमार दास और नंद किशोर दास उप स्वास्थ्य केंद्र के सटे बैर के पास खड़े है. माता जी जब टॉच जलाई तब भी तीनों व्यक्ति वहीं पर उपस्थित थे.उसके बाद माता जी घर आ गयी.और रात होने के कारण  जाकर सो गयी.

           संस्थापक सत्यम कुमार गौतम ने कहा कि 25 अक्टूबर की रात में ही तीनों मिलकर सत्यम मिनिस्टृी चर्च से लाइट,साउंड बॉक्स,चार पंखा एवं नगदी 20 हजार रुपये चोरी कर चंपत हो गया.इस बाबत इस घटना की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष को दिया गया. मौके पर एस आई मुकेश करहरी उपस्थित थे.उनको बताया गया कि भीम दास,नंद किशोर कुमार दास और चंदन दास ने ही सत्यम मिनिस्ट्री से लाइट,साउंड बॉक्स,चार पंखा एवं


नकदी 20 हजार रुपये चोरी कर चम्पत हो गया. इसलिए तीनों व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने की आग्रह किया.वहीं एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है. अनुसंधान जारी है,दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

       इस घटना की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष को देने के बाद पिता और पुत्र संयम खो दिया.एक दिन तीनों मिलकर हत्या कर देने की नियत से गोली चला दी.बताया गया कि चर्च के बगल का लाइट बंद कर दिया. इतने में भीम दास पिता अकलू दास तथा चंदन दास पिता भीम दास अपने घर से हथियार पिस्टल के साथ बाहर निकले. लाइट ऑफ करने वाले नंद किशोर दास को पिस्टल थमाकर उसके पिता भीम दास ने कहा कि अभी सत्यम कुमार गौतम इसी जगह पर है उसको गोली मारकर हत्या कर दो, ताकि सारा झंझट ही समाप्त हो जाए.इतना सुनते ही नंद किशोर दास ने पिस्टल से मेरे उपर फायर कर दिया.किसी तरह से अपना जान बचाते हुए पीछे के रास्ते होकर अपने घर पहुंच गया.

         जय नारायण दास के पुत्र सत्यम कुमार गौतम नजारी ने कहा कि लक्ष्मीपुर थाना पुलिस की अकर्मण्यता के कारण अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है.25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक थाना के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है.इस संदर्भ में एसपी से मिलने गये थे मगर एसपी साहब नहीं मिले.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...