निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने

  

पटना. बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है.इसमें निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने हैं.पटना नगर निगम के 75 वार्ड में 546 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरा है. इसमें 363 महिलाएं और 243 पुरुष ने नामांकन पत्र भरा है.वार्ड पार्षद के लिए पुरुर्षाे की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है.अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.  

बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को पर्चा भरने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी.इसमें वार्ड संख्या-22 ए से मुक्ति प्रकाश ने भी नामांकन किया.सांस में लेने में दिक्कत होने के बाद कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में जांच करवाते समय दूरभाष पर प्रत्याशी मुक्ति प्रकाश ने कहा कि नामांकन समय 15 समर्थन साथ थे.खबर है कि हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही इलाके में अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है. नामांकन को लेकर केंद्र के आसपास सुरक्षा को लेकर विशेष पुलिस बलों की टोली को नियुक्त किया गया था.

बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. द्वितीय चरण में नगर निगम के कुल 865 पदों पर 2808 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें पार्षद पद के लिए 2528 नामांकन , उप मुख्य पार्षद पद के लिए 111 नामांकन दाखिल किया गया है और मुख्य पार्षद पद के लिए 169 पर्चा दाखिल हुआ है. वहीं, पटना में मुख्य पार्षद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकि वार्ड पार्षद के 300 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है.

बिहार में नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. पटना के नामांकन केंद्रो पर शनिवार की सुबह से ही प्रत्याशियों का हुजूम पहुंच रहा था. प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थक भी हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नगर निकाय चुनाव के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं. पार्षद, उप मुख्य,वार्ड पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा. साथ में मतदान केंद्रों पर वोटरों की पहचान के लिए विशेष तैयारी की गई है.


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया आज शनिवार को समाप्त हो गयी है.संवीक्षा 25 से 26 सितंबर तक होगी. 27 से 29 तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं.प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह 30 सितंबर को मिलेगा. बता दें कि 20 अक्टूबर को दूसरे चरण का मतदान होगा,जबकि 22 अक्टूबर को मतगणना होगी.


आलोक कुमार


प्रथम चरण के प्रत्याशियों को रविवार 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा

 पटना.पहले चरण के चुनाव के लिए के लिए स्क्रूटनी 21 सितंबर तक हुई. नामांकन वापसी की प्रक्रिया 22 से 24 सितंबर तक चली. प्रत्याशियों को 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा. 10 अक्टूबर को मतदान और 12 अक्टूबर को मतगणना होगी.

बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है.बिहार में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार की शाम को समाप्त हो गयी. इस चरण के लिए 156 नगर निकायों में चुनाव होना है.इस चरण के लिए 10 से 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस चरण में 37 जिलों में 68 नगर परिषद व 88 नगर पंचायतों के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए.कुल पद 1527 पदों के लिए 5499 नामांकन पत्र दाखिल हुए.

बिहार में नगर पंचायत की कुल पद संख्या 1527 है. इसमें पार्षद - 1351, उप मुख्य पार्षद-88, मुख्य पार्षद-88 है. यहां पर कुल नामांकन दाखिल 5499 हुए है. पार्षद-4386, उप मुख्य पार्षद- 495, मुख्य पार्षद- 618 है. नगर परिषद की कुल पद संख्या 2131 है. यहां पर पार्षद-1995, उप मुख्य पार्षद- 68, मुख्य पार्षद- 68 है.कुल नामांकन दाखिल 162 हुए है.यहां पर पार्षद-133, उप मुख्य पार्षद- 13, मुख्य पार्षद- 16 है.10 अक्टूबर को चुनाव होगा.

बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है. 10 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रथम चरण के नामांकन की तारीख थी. पटना जिले में प्रथम चरण के दौरान 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत में 10 अक्टूबर को चुनाव होना है. पटना जिले में कुल 1915 प्रत्याशियों ने प्रथम चरण में नामांकन किया है. इसमें मुख्य पार्षद के लिए 174 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए 142 और वार्ड पार्षद के लिए पूरे जिले में 1599 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है.

पटना के संपतचक में इस बार नगर परिषद का गठन किया गया है. यह पहली बार नगर परिषद का चुनाव होगा. संपतचक में कुल 31 वार्ड बनाए गए हैं जिसमें पूरे पटना जिले में सबसे अधिक 207 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन किया है. सबसे कम फतुहा नगर परिषद में 74 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद में नामांकन किया है. मुख्य पार्षद के लिए सबसे अधिक मसौढ़ी नगर परिषद में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. वहीं मुख्य पार्षद में सबसे कम फुलवारी शरीफ में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया. उप मुख्य पार्षद में सबसे अधिक बिहटा नगर परिषद में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया तो सबसे कम मोकामा नगर परिषद में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.

आलोक कुमार


Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...