जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य
डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की * जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य * खाली पेट दवा नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं - डीएम * छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मोतिहारी. मोतिहारी शहर के गाँधी चौक स्थित हीरालाल साह मध्य विधालय स्कुल से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" की शुरुआत की. इस अवसर पर डीसीएम नंदन झा ने कहा कि जिले में 32 लाख दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.उन्होंने बताया की सभी को खाली पेट दवाए नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है वहीं,छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा. मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के सरकारी, प्राइवेट स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों को पेट के कृमि से बचाव के लिए एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई जाती है ताकि बच्चे कृमि रोगों से सुरक्षित हो सके.जिले के डीआईओ डॉ एस सी शर्मा ने बताया की 01 से 19 व...