देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान
पटना. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 80 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने की. इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिम्हा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी. श्री पाठक ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में ...