संदेश

मई 18, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस के खून में है भाईचारा और सद्भाव: सलमान खुर्शीद

चित्र
  दस किलो अनाज, महिलाओं को एक लाख व किसानों को एमएसपी देने के शपथ के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस: सलमान खुर्शीद संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी इंडिया गठबंधन पर : सलमान खुर्शीद कांग्रेस के खून में है भाईचारा और सद्भाव: सलमान खुर्शीद पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सलमान खुर्शीद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम  में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना दिया गया है और जनता को बरगलाने की भाजपा की कोशिशों को इंडिया गठबंधन ने करारा झटका दिया है। देश में केंद्रीय सत्ता से घोर निराशावाद फैल चुकी है लेकिन इंडिया गठबंधन ने पूरे देश की जनता के उम्मीदों को अपने न्याय पत्र के माध्यम से जिंदा रखा है।    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश भर में चार चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और इंडिया गठबंधन मजबूती से जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश की वर्तमान सत्ता को आम लोगों से दूर बताते...