India : राष्ट्रीय मसीह संगठन द्वारा जिलाधिकारी अमरोहा आईएएस नितिन गौड़ को ज्ञापन सौपेंगे
नगर गजरौला, जनपद अमरोहा में स्थित ईसाई कब्रिस्तान को लेकर उठी आवाज नगर गजरौला, जनपद अमरोहा में स्थित ईसाई कब्रिस्तान को लेकर उठी आवाज अब केवल जमीन के एक टुकड़े का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे मसीही समाज के सम्मान, धार्मिक अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है। राष्ट्रीय मसीह संगठन द्वारा 22 मई 2026 को जिलाधिकारी अमरोहा को पुनः ज्ञापन सौंपने का निर्णय इसी संघर्ष की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है। समाज के फादरगण, सिस्टरगण, पास्टर्स और सभी ईसाई भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है, ताकि प्रशासन तक एकजुट समाज की मजबूत आवाज पहुंच सके। गजरौला के मायापुरी क्षेत्र, पुराने बाबा तालाब के पास स्थित यह कब्रिस्तान लगभग 60 वर्ष पहले स्थानीय ईसाई समाज के अंतिम संस्कार और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए आवंटित किया गया था। समय के साथ यह स्थान नगर के समस्त मसीही समुदाय की आस्था और स्मृतियों का केंद्र बन गया। यहां कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों समुदायों के लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करते हैं। छोटे नगरों में अक्सर अ...