🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जल्द से जल्द शांति बहाल हो इसका वातावरण बनाने की जरूरत

 नई दिल्ली.देश-विदेश-प्रदेश के युवाओं को शांति व अहिंसा का पाठ पढ़ाने में नामचीन है एकता परिषद के संस्थापक, गांधीवादी व सर्वोदयी चिंतक पी.व्ही. राजगोपाल.उन्होंने सत्य अहिंसा और शांति लाने का काम करते हैं.इसलिए उनको शांति का मसीहा कहा जाता है.

    गांधीवादी व सर्वोदयी चिंतक पी.व्ही.राजगोपाल ने युवाओं को सत्य अंहिसा और शांति पर प्रशिक्षित कर शांति कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज खड़ी की है, जो गांव-गांव में वंचित समुदाय और महिलाओं के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं.इसके आलोक में शांति का मसीहा को न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानों पीस फाउंडेशन ने जापान का 40 वां निवानो शांति पुरस्कार से जापान की राजधानी टोक्यो में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया है.

  बता दें कि देश के विख्यात गांधीवादी एवं चंबल में गांधीवादी प्रयासों से शांति का प्रयोग करने वाले पी.व्ही. राजगोपाल ने तीन सदस्यीय शांति प्रतिनिधि मंडल को मणिपुर भेजा है.जिसमें एकता परिषद  मणिपुर के ऋषि कांत शर्मा, विद्याराणी,तान्या, देवेन, भी शामिल थे .इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय सचिव रन सिंह परमार,एकता  परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश शर्मा एवं  जय जगत अभियान  के प्रतिनिधि अनीश कुमार भी शामिल हैं.

      शांति के प्रयासों के लिए इस प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की.राज्यपाल ने कहा राजनीति तथा समूहों से ऊपर उठकर शांति के प्रयास करना जरूरी है वे हर प्रकार के शांति के प्रयासों को सहयोग करने के लिए तैयार है.राज्यपाल ने सभी रिलीफ शिविरों में रहने वाले परिवारों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं.

    गांधीवादी राजगोपाल के लिए भी संदेश दिया है कि वे यहां आएं और शांति के प्रयास में मदद करें.ज्ञातव्य है कि राज्यपाल  मणिपुर में शांति लाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं तथा महिलाओं के बीच बैठ कर उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करने का प्रयास करतीं हैं उससे उनके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है.

      यह प्रतिनिधि मंडल अलग अलग समूहों से संवाद कर शांति बहाल करने की संभावनाओं को तलाश करेगा साथ ही पिछले तीन महीने में मणिपुर में हुए सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का अनुमान भी लगाया.गांधी के देश में जब तक कहीं भी आपसी मनमुटाव या टकराव या हिंसा की स्थिति पैदा होती है तब सरकार और समाज की प्राथमिकता जल्द से जल्द शांति बहाल हो इसका वातावरण बनाने की जरूरत है.


आलोक कुमार

महापुरुषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करें

 

* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

* जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा

बेतिया.स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज समाहरणालय सभाकक्ष में पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी.

     समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. इस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है. बताया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जाना है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चम्पारण जिला के प्रभारी मंत्री, श्री ललित कुमार यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया जाना है.

       झंडोत्तोलन कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, 09.40 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.50 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 10.00 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.10 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर के प्रांगण, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय, 10.25 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया में तथा 11.15 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झंडोत्तोलन किया जायेगा.

      जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे.दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि कल्याण पदाधिकारी/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन की तैयारी से संबंधित बैठक 08 अगस्त के पूर्व आयोजित कर वरिष्ठ व्यक्ति का चुनाव झंडोत्तोलन के लिए करेंगे. इस कार्य में महिलाओं को प्रथम वरीयता दी जाय। साथ ही इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा, बेतिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए.

     उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वारा कराया जायेगा. कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे. मैदान में पेयजल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त द्वारा की जाएगी. यदि स्थल/रास्ता में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे जल निकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण करेंगे.स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

        इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री डी अमरकेश, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री शंभु कुमार, , एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री विपिन कुमार यादव, श्री राजकुमार सिन्हा, श्रीमती बेबी कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री सुजीत कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार


लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

  

* बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

* गणना कार्य अतिमहत्वपूर्ण, सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्परतापूर्वक कराएं निष्पादित

* वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी नियमित रूप से करेंगे अनुश्रवण, फील्ड विजिट कर गणना कार्य का करेंगे निरीक्षण

* लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बिहार जाति आधारित गणना के शेष कार्यों को अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण कराना जाना है.

उन्होंने कहा कि 02 अगस्त से शेष कार्य को युद्ध स्तर पर प्रारंभ करते हुए ससमय समाप्त करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों को तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना होगा. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है. इस कार्य की महत्ता को समझें और तत्परतापूर्वक ससमय अपने-अपने कार्यों को संपादित करें. जिलाधिकारी बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.

      जिलाधिकारी ने कहा कि शेष बचे गणना कार्यों का प्रभारी सचिव महोदय द्वारा निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाना है. कार्य प्रगति की प्रतिदिन उच्च स्तर पर समीक्षा की जानी है.सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल बिहार जाति आधारित गणना कार्य में किसी स्तर पर भी लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

       उन्होंने निर्देश दिया कि वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा चार्ज पदाधिकारी नियमित रूप से गणना कार्य का सतत अनुश्रवण करेंगे. इसके साथ ही फिल्ड में विजिट कर कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वे स्वयं जिले के विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे गणना कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे.

      उन्होंने निर्देश दिया कि जिलास्तर पर गठित कॉल सेन्टर (जिला स्तरीय कंट्रोल रूम) को फंक्शनल कराया जाय. गणना कार्य में कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत जिला स्तरीय कंट्रोल को सूचित करें. कंट्रोल रूम में दक्ष मास्टर ट्रेनरों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करेंगे.

    जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी चार्ज पदाधिकारी पर्यवेक्षक, प्रगणक के माध्यम से ऑफलाइन सर्वे रिपोर्ट को अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि भी शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे.

    उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार जाति आधारित गणना के तहत पूर्व में कार्य कर रहे पर्यवेक्षक और प्रगणक शेष बचे गणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. पर्यवेक्षक और प्रगणक की टैगिंग में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संध्या में गणना कार्य प्रगति की जिलास्तर पर समीक्षा की जाएगी. सभी चार्ज पदाधिकारी अद्यतन प्रतिवेदन कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

       उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी अवकाश पर नहीं जायेंगे. प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को संबंधित एसडीएम से अनुशंसा करने के उपरांत ही स्वीकृति के लिए जिलास्तर पर भेजा जाना है. इसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. बिना स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने अथवा अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

    इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, नगर निगम आयुक्त, बेतिया, श्री शंभु कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, श्री नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री राजकुमार सिन्हा, श्री प्रतीक कुमार, श्रीमती बेबी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी यथा-एसडीएम, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीपीआरओ,बीएओ आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे.


आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...