संदेश

अगस्त 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महादलित टोला दीघा के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद रहे.

चित्र
  पटना:आज धूमधाम से 76 वें स्वाधीनता दिवस मनाया गया.मुख्य राजकीय समारोह राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ. विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शित आकर्षक झांकियों से लोगों से मन मोह लिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी महादलित समुदाय के गांवों व टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा जिले के महादलित समुदायों के गांवों व टोलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि विशेष समारोह में महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. डीएम डॉ सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम के अनुश्रवण करने के लिए महादलित टोलों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया.कुल 60 महादलित टोलों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किये. ये सभी पदाधिकारी संबंधित महादलित टोलों में सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, झंडोत्तोलन एवं...

अमृत सरोवरों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

चित्र
पटना: जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया. समूचे जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा. मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम, बेतिया में जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा पूर्वाह्न 09.00 बजे झंडोत्तोलन किया गया. जिलाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण भी किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से किया गया जिसे जिलेवासियों ने देखा और सुना. इसके साथ ही समाहरणालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, महादलित बस्तियों, अमृत सरोवरों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ.मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में झंडोत्तोलन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को साझा किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि आज 76 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यहाँ उपस्थित लोगों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देख रह...

गया के आवासीय परिसर में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

चित्र
  ’मुख्य समारोह में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन’ गया : 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, गया के आवासीय परिसर में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा पूर्वाह्न 08:15 बजे झंडोत्तोलन किया गया.   इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा,  उप विकास आयुक्त श्री विनोद दुहन, अपर समाहर्त्ता-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज कुमार, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी गोपनीय शाखा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर सदर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, ज़िला आपदा प्रभारी, ज़िला नजारत प्रभारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला कृषि पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण  के साथ-साथ समाहर्त्ता के आवासीय गोपनीय शाखा के कर्मी उपस्थित थे. आलोक कुमार

पूर्व आईजी पुलिस हर्षवर्धन शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

चित्र
  * सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह पटना: सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व आईजी पुलिस (बिहार कैडर) थे.उन्हें जेवियर मार्चिंग बैंड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.   इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व आईजी पुलिस हर्षवर्धन शर्मा ने कलाम सभागार के सामने रेक्टर फादर जोसेफ सेबेस्टियन एसजे, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सुशील बिलुंग एसजे, प्रबंधन के सदस्य, कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व आईजी पुलिस हर्षवर्धन शर्मा ने छात्रों को उन दिग्गजों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए जीवन का बलिदान दिया. पूर्व आईजी पुलिस ने स्मरण दिलाते हुए कहा कि लाल किले पर तिरंगा 76 वीं बार फहराया गया था. श्री हर्षवर्धन शर्मा ने छात्रों से कहा कि भारतीय संविधान में निहित बंधुत्व, समानता और आदर्शों की विरासत को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है. कार्यक्रम की शु...