सुविधाजनक आवागमन और सुगम जल निकासी में समस्या को लेकर नगर निगम बोर्ड ने किया है पारित
नगर निगम के 17 वार्डों में 2.17 करोड़ से लिंक रोड व नालों का होगा निर्माण: गरिमा महापौर ने योजनाओं का कार्यादेश बांटते हुए संवेदकों एवं अभियंता से कहा निर्माण में गुणवत्ता को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सुविधाजनक आवागमन और सुगम जल निकासी में समस्या को लेकर नगर निगम बोर्ड ने किया है पारित बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर निगम के 17 वार्डों में कुल 2.17 करोड़ की लागत वाली योजनाओं कार्यादेश का वितरण किया.विभिन्न वार्डों में लिंक रोड व नालों का निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.इस मौके पर उन्होंने बताया कि इन सभी योजनाओं को पूरा करने में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश उनके द्वारा दिया गया है. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संबंधित वार्डों के उक्त मोहल्लों में सुविधाजनक आवागमन और सुगम जल निकासी में समस्या को लेकर नगर निगम बोर्ड ने संबंधित योजनाओं को पारित होने के आधार पर कार्यादेश बांटा गया है.महापौर ने बताया कि इनमें वार्ड नं.1...