यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है जिलाधिकारी महोदय
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं श्री शीर्षत कपिल अशोक. इस जिलाधिकारी को ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास‘ विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था.उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए), मसूरी में जाकर 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया. प्रवीण कुमार कहते हैं कि यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है.उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को हार्दिक बधाई दी है. मृदुल स्वभाव के धनी सबके प्रिय जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक साहब ने जिले का मान सम्मान बढ़ाकर चम्पारण का नाम फिर से रौशन कर दिया है.अपने नाम के अनुरुप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं शीर्षत कपिल अशोक. वे 2011 बैच के आईएएस हैं.सामान्य श्रेणी से आईएएस की परीक्षा पास की और 68 वीं रैंक पाई है. महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सांगली जिले के तालुका मिराज के निवासी हैं. शीर्षत ने महाराष्ट्र के राहुरी में स्थित देश के सबसे बड़े कृषि इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ से कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक और भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली से एमएससी. की डि...