संदेश

जनवरी 24, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित

चित्र
  गया.भारत के संविधान के अनुच्छेद 83 में हर पांच साल में एक बार लोकसभा के चुनाव कराने की आवश्यकता है.इसके आलोक में राजनैतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गयी है.वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है.पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे. अगले भारतीय आम चुनाव मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है.लोक सभा की सभी सीटे 543 है.बहुमत के लिए 272 चाहिए.     इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव योजना की ओर आकर्षित करने का निर्देश दिया गया है. जिसमें चुनाव के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि को शुरू करने और शुरू करने की समयसीमा/अवधि दी गई है.लोकसभा 2024 के आगामी आम चुनाव के लिए, आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से मतदान दिवस 16.04.2024 दिया है.       प्रत्येक गतिविधि की शुरुआत और समाप्ति तिथि पर, चुनाव योजनाकार पोर्टल से सीईओ दिल्ली को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से एक अधिसूचना भेजी जाती है.प्रत्येक गतिविधि...

’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’

चित्र
 ’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’ पटना। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वी जयंती मनाई गई। एवं पार्टी पदाधिकारियों पर व्याख्यान भी दिया गया। ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी के निर्देश पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों ने जन्म शताब्दी मनाई। डॉ गौतम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के ईमानदारी और सामाजिक न्याय की चर्चा आज हर पार्टी कर रही है। बीजेपी ने तो भारत रत्न देने पर मुहर लगाई है। प्रदेश प्रवक्ता रवि रंजन ने बताया कि उनके ईमानदार राजनीति से सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गोल्डन , कार्यालय प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश महासचिव विकास वर्मा, आलोक चंद्र यादव, डॉ पंकज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नाथ तिवारी, पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल मृणाल अनंत, विनोद शर्मा सहित पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आलोक कुमार