संदेश

अक्टूबर 11, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सभी युवक-युवतियां इस ‘येसु युवा‘ के सदस्य बन सकते हैं

चित्र
   बेतिया.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली में ढाई कोस ही ‘जीसस यूथ‘ चल पाया था.ढाई कोस चलने वाले ‘जीसस यूथ‘को ऑक्सीजन देकर पुनर्जीवित करने का प्रयास होने लगा है. इंजेक्शन कोरामाइन भी दी जा रही है.बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने बीड़ा उठाया है. बेतिया पल्ली में एक बार फिर ‘जीसस यूथ‘ को मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.कुछ साल ‘जीसस यूथ‘ ढाई कोस ही चल पाया था.बता दे कि 1970 के दशक के मध्य में करिश्माई नवीनीकरण की लौ भारत और केरल तक फैल गई, जो भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे दक्षिणी छोर है. पवित्र आत्मा की लहर ने कई युवा समूहों को जन्म दिया जहां कैथोलिक युवाओं ने येसु और सुसमाचार का एक नए और ताज़ा तरीके से सामना किया.धीरे-धीरे ये समूह आपस में जुड़ने लगे और 1985 में ये युवा समूह एक बड़े सम्मेलन के लिए एक साथ आए.सम्मेलन को ‘येसु युवा 85‘ कहा गया और सम्मेलन में भाग लेने वाले युवा स्वयं को ‘येसु युवा‘ कहने लगे. इन युवा लोगों ने अपने अनुभव अपने आसपास के लोगों के साथ साझा किए,यह बेतिया पल्ली तक पहुंच गया.‘येसु युवा‘ विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कार्यस्थलों और शहरों मे...

खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं

चित्र
 पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे का बिहार के पावन भूमि पर आगमन हुआ.कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस जाने के बाद खड़गे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के लिए निकले. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की. खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले उनके प्रस्तावक व खड़गे के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को पटना पहुंचे. जहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस चुनाव से नेहरू परिवार का कोई रिश्ता नहीं है. कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है. इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेसजन बैलेट पेपर के आधार पर करेंगे. प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में जनसंपर्क करने के लिए पटना पहुंचे हैं.   यहां पर वे कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम म...

गया नगर निगम के पास कुल 7 फॉगिंग मशीन है तथा 06 एंटी लारवा मशीन

चित्र
 गया. मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में सभी जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा नगर आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने जिलों में डेंगू एवं चिकनगुनिया से जनजीवन को बचाओ के लिए की गई तैयारियों के संबंध में अवगत हुए.उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्लम एरिया में विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से फागिंग करवाते रहें.उन्होंने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर पानी का जमाव है तो उसे तुरंत पानी का निकास करें क्योंकि पानी का जमाव रहने से डेंगू काफी तेजी से पनपता है.  सभी जिला पदाधिकारियों को कहा कि दीपावली तथा छठ पर्व काफी नजदीक है. इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना है.पर्व त्यौहार के साथ साथ लगातार वर्षा भी हो रही है, जिसके कारण स्लम एरिया के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जलजमाव रहने के कारण डेंगू पनपते हैं. उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड में रखें. सभी अस्पतालों में डेंगू से संबंधित सेपरेट बेड रखें ताकि डेंगू के मरीज आने पर उसे तुरंत एडमिट...