जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को कराएं शीघ्र फंक्शनल : जिलाधिकारी एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न बेतिया। एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के उदेश्य से आज जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें, इस के लिए भी विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की देखरेख, चिकित्सा, खान-पान सहित सामान क्रय आदि सभी कार्य विभागीय दिशा-न...