संदेश

जुलाई 5, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक

चित्र
  नालंदा। उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में डीएलसीसी की बैठक आहूत की गई।विगत वित्तीय वर्ष के अंत में जिला का समेकित साख जमा अनुपात (सीडी रेशियो) 37.66 प्रतिशत रहा जो राज्य के औसत से कम था। उक्त अवधि में भारतीय स्टेट बैंक का सीडी रेशियो 26.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। उप विकास आयुक्त ने इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसमें अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया। प्राइमरी सेक्टर में साख सृजन में भारतीय स्टेट बैंक की उपलब्धि और भी  असंतोषप्रद पाई गई। उप विकास आयुक्त ने सीडी रेशियो में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टेट बैंक के 5 बैंक शाखाओं से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। विगत वित्तीय वर्ष में केसीसी के 2446 नए आवेदन तथा 14366 नवीकरण के मामलों में कृषकों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में केसीसी की स्वीकृति में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया। बिचाली व्यवसाय से जुड़े/इच्छुक लोगों के 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को क्रेडिट उपलब्ध कराने के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुछ आवेदनों की स्वी...

ईद उल जोहा (बकरीद) के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

चित्र
 *ईद उल जोहा (बकरीद) के अवसर  पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक नालंदा। ईद उल जोहा (बकरीद) के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।सभी पदाधिकारियों को अनुमंडल/थाना स्तर पर स्थानीय शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जिला के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।  सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को बकरीद की नमाज से पूर्व अहले सुबह से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मौजूद रहकर विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया।विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी छोटी से छोटी बात को त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह के अफवाहजनक/आपत्तिजनक संवाद फैलाने वालों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आ...

इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में पढ़ाई शुरू कराने की प्रक्रिया हुई तेज

चित्र
  * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न * बैठक में प्रचार्ज, कार्यपालक अभियंता, विद्युत/ग्रामीण कार्य विभाग आदि रहे शामिल * इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में 11 हजार वोल्ट विद्युत कनेक्शन कराने का निर्देश *कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को कॉलेज तक जाने के लिए सड़क निर्माण कराने का निर्देश बेतिया। इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में पढ़ाई शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। इस निमित आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, प्रचार्ज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कार्यपालक अभियंता, विद्युत/ग्रामीण कार्य विभाग आदि उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में प्रचार्ज द्वारा बताया गया कि कॉलेज में हाई वोल्टेज का विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है ताकि ट्रिप आदि की समस्या उत्पन्न नहीं हो और छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया गया कि तुरंत स्थलीय निरीक्षण करें तथा 11 हजार वोल्ट विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कॉलेज के लिए 500 केभीए का अलग ट...

सी0डब्ल्यू0जे0सी, एम0जे0सी0, लोकायुक्त एवं माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा

चित्र
* सी0डब्ल्यू0जे0सी, एम0जे0सी0 में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर तथ्य विवरणी दाखिल करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज सी0डब्ल्यू0जे0सी, एम0जे0सी0, लोकायुक्त एवं माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि उक्त सभी अतिमहत्वपूर्ण कार्य हैं। इस को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय।  उन्होंने कहा कि सी0डब्ल्यू0जे0सी, एम0जे0सी0 में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर तथ्य विवरणी दाखिल किया जाय। उन्होंने कहा कि अवमाननावाद, जो सी.डब्ल्यू.जे.सी. से उद्भूत हुए हैं, वैसे वादों में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित करते हुए अवमाननावाद में कारण-पृच्छा दायर किया जाय।  उन्होंने कहा कि कई बार उच्चाधिकारी के व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित कर दिया जा रहा है, ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाय। साथ ही जिस मामले का रीट ना हो उ...

श्रावणी मेला को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

चित्र
  बेतिया। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहारों को सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी बरतें विशेष निगरानी। ईद-उल-जोहा (बकरीद) एवं श्रावणी मेला को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। दिनांक-10.07.2022 को ईद-उल-जोहा (बकरीद) मनाए जाने की संभावना है। यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। साथ ही दिनांक-14.07.2022 से श्रावणी मेला भी प्रारंभ होना है। उक्त पर्व-त्योहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज समाहरणालय सभाकक्ष में अतिमहत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी एसडीएम, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अत्यंत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार को लेकर काफी सतर्कता बरतनी है। उन्होंने निदेश दिया कि सूचना तंत्र को स्ट्रॉग रखें तथा छोटी-छो...

राजीवनगर में मकानों को बुलडोज करना अमानवीय कदमः माले

चित्र
  ■ माले विधायकों सहित नेताओं की एक टीम ने किया घटनास्थल का दौरा ■ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की, बुलडोजर रोकने की मांग की पटनाः भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने राजीव नगर के नेपाली नगर में आम लोगों के घरों को बुलडोज कर देने की कार्रवाई को क्रूर व अमानवीय बताया है. कहा कि सरकार लंबे समय से स्थानीय लोगों से टैक्स वसूलती रही है, सरकार की सारी योजनाएं लागू होती रही हैं, भाजपा के स्थानीय विधायक उनके मकान की सुरक्षा का भरोसा दिलाते रहे हैं, फिर आज उनके मकान क्यों तोड़े जा रहे हैं? यदि उनके कागज वगैरह गलत थे, तो सरकार यह जानते हुए अपनी योजनाएं वहां क्यों लागू करती रही? सरकार को बुलडोजर की बजाए कोई दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए था ताकि इस तरह की अप्रिय स्थिति की नौबत न आती. माले विधायकों के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने किया राजीव नगर का दौरा भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, पार्टी की केंद्रीय कमिटी की सदस्य व ऐपवा की राज्य सचिव शशि यादव तथा राज्य कमिटी सदस्य जितेन्द्र कुमार ने आज राजीव नगर का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया. माले नेताओं ने बुल...

भूगर्भ जल सभी क्षेत्रों में हो सके रिचार्ज

चित्र
  नालंदा. विभिन्न विभागों द्वारा तालाबों के जीर्णोद्धार एवं नए तालाबों के निर्माण की योजनाओं के चयन में आपसी समन्वय को लेकर संबंधित विभागों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक.जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में हो तालाबों का जीर्णोद्धार/नए तालाबों का निर्माण ताकि भूगर्भ जल सभी क्षेत्रों में हो सके रिचार्ज. विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार तथा नए तालाबों का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है.इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग आदि द्वारा पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार तथा नए निजी तालाबों का निर्माण का कार्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराया जा रहा है. इन सभी विभागों के बीच योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर आपसी समन्वय बना रहे ताकि जिला के हर प्रखंड के पंचायतों में इन योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके, इसी उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की. उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवर योजना के तहत 75 तालाबों का जीर्णोद्ध...