स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा बेतिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी।समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्री विपिन कुमार यादव द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। इस अवसर पर मुख्य समारोह स्थल स्थानीय महाराजा स्टेडियम में झंडोतोलन किया जाएगा। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने सफलतापूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने-अपने दायित्वों का समय निवर्हन करेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित साफ-सफाई सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वार...