संदेश

मई 21, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित

चित्र
* दोन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी बेतिया.सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से दिलाने के लिए किया जा रहा है मिशन मोड में कार्य.दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित.पीपल और अमरूद के पौधे का जिलाधिकारी ने किया रोपण, टीबी को हराने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर किये सिग्नेचर. सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जनता को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सभी इकाईयों के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं जन शिकायतों को दूर करने के लिए आज दिनांक 21.05.2022 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया के पंचायत सरकार भवन, शेरवा दोन में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.इस शिविर के माध्यम से 02 ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया एवं नौरंगिया दोन के सैकड़ों निवासियों को लाभ पहुँचाया गया. ग्रामीण विकास शि...

मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

चित्र
 * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर भू-अर्जन की बैठक.विशेष कैंप लगाकर भूधारी रैयतों को एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की देर शाम को जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक की.बैठक में मुख्य रूप से हिलसा पूर्वी बाईपास, नूरसराय बाईपास, तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ, इस्लामपुर बाईपास एवं नूरसराय- सिलाव पथ परियोजना के भू-अर्जन कार्यों की मौजावार समीक्षा की.   हिलसा पूर्वी बाईपास में मई, हिलसा, इंदौत, कामता, मोमिनपुर एवं मियांबिगहा मौजे की कुल 47.2445 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है. इसमें से लगभग 19 एकड़ भूमि का मुआवजा भुगतान संबंधित एवार्डी को किया जा चुका है. कुल 456 अवार्डी में से 220 अवार्डी को मुआवजे का भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष अवार्डी के एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजे का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया. नूरसराय बाईपास पथ के लिए नोनौरा, चकचंडासी एवं अँधना मौजे में 18.69 एकड़ भूमि अर...

बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चित्र
 * जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ रहुई प्रखंड में विभिन्न तटबन्धध्बांध का किया निरीक्षण.बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा  निर्देश नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर राहुल प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर तटबंध एवं बांध का निरीक्षण किया.इस क्रम में उनके द्वारा दुलचंदपुर के पास पंचाने नदी पर तटबंध मरम्मती/ सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया.बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दोनों तटबंध के तरफ सैंडबैग एवं कटाव निरोधी कार्य से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित रखने को कहा गया. जिलाधिकारी द्वारा सोसन्दी के पास जमींदारी बांध के क्षतिग्रस्त सुईस गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया गया. अभियंताओं द्वारा बताया गया कि फिलहाल आने वाले बरसात से पूर्व कम समय रहने के कारण इसका पुनर्निर्माण संभव नहीं हो सकेगा. तत्काल इससे बंद कराया जाएगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर खोला भी जा सकेगा.जिलाधिकारी ने इस बरसात के बाद इस स्थल पर नए सुईस गेट का निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश बा...

सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया

चित्र
पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 31 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाई गई.वहीं  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 79वीं जयंती भी मनाई गई.दोनों समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की. इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी.उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिम्हा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है.उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी.डा0 झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्...

अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते

चित्र
   पटना.पहली बार नींबू राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया था.इसका कारण था कि नींबू के आसमान छूते भाव. थोक में भी नींबू के दाम 150 से 250 रुपए किलो देश की अलग अलग मंडी में बने हुए थे। कारण बताया जा रहा था कि इस बार नींबू का उत्पादन देश में कम है. इस कारण फुटकर में नींबू के दाम तो 250 से 500 रुपए किलो तक देखे गये. एक नींबू 7 से 15 रुपए का हो गया. गर्मी के इस मौसम में नींबू के दामों में इस तेजी ने लोगों की शिकंजी का मजा बिगाड़ दिया. गली-ठेले में मिलने वाला एक गिलास नींबू पानी अब कोको-कोला से भी महंगा बिका.इसकी परवाह किये बिना ही अंधविश्वासी खेल में नींबू का प्रयोग हो रहा है.आज शनिवार को एक व्यक्ति अंधविश्वासी धंधा करते देखा गया.एक नींबू,एक लहसुन और सात मिर्च को काले धागे की माला बनाकर सात रू. में बेचते देखा गया. हिन्दू धर्म में कई लोग आस्था और अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते है. जैसे तांत्रिक कर्म, ठोंग विद्या, तंत्र-मंत्र विद्या आदि में उपयोग किया जाता है. लेकिन हम यहां सिर्फ सात्विक उपयोगों की बात करेंगे.नींबू पानी वर्तमान समय में एक देशी कोल्ड्रिंक है.यह प्रोटीन, कार्ब...