योग्य अल्पसंख्यकों में ऋण ससमय वितरित
बेतिया.योग्य अल्पसंख्यकों में ऋण ससमय वितरित कराने के निमित्त आवेदकों का स्थल जांच 15 जून तक करने का निर्देश.18-21 जून को निर्धारित है साक्षात्कार की तिथि. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए योग्य अल्पसंख्यकों में ऋण की राशि ससमय वितरित करने के निमित्त मुख्य सचिव, बिहार द्वारा उक्त योजना अंतर्गत 15 जून तक आवेदकों का स्थल जांच कराने तथा दिनांक-30.06.2022 तक साक्षात्कार का कार्य पूर्ण करते हुए चयन सूची बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम, पटना को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है. इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी. उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी कार्यों को ससमय निष्पादन हो जाना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि जांच दल द्वारा 15 जून तक सभी आवेदकों के स्थल जांच का कार्य पूर्ण किया जाए. जांच दल अपने-अपने आवंटित क्षेत्रान्तर्गत सभी आवेदकों का स्थल जांच करते हुए स्थल जांच की पावती रसीद की प्रति आवेदक को प्राप्त करते हुए तथा ...