संदेश

सितंबर 30, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार

चित्र
  * पंचायत को पोषण समृद्ध बनाएंगे सरपंच * पोषण केन्द्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचो का प्रशिक्षण * मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार कराहल (योपुर). पंचायत स्तर पर पोषण केंद्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कराहल में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के द्वारा पोषण माह के अवसर पर आयोजित किया गया. जिसमें कराहल ब्लॉक के सरपंचों ने भाग लिया. महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव श्री रनसिंह परमार ने कहा कि संस्था के द्वारा दो दशक पूर्व भूख मुक्ति व भय मुक्ति के लिए भूमि अधिकार आंदोलन के माध्यम से हजारों वंचितों को भूमि अधिकार मिला और सहरिया आदिवासी भोजन के मामले में स्वावलम्बी हो गए हैं अब आहारीय विविधता और स्वावलम्बन को लेकर कार्य किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के प्रारंभ में अनिल गुप्ता ने उद्देश्यों के बारे में कहा कि पोषण कराहल अभियान को मजबूत करने के लिए पंचायत की भूमिका को सशक्त करना है. गांधी आश्रम के द्वारा बीएमजेड और डब्ल्यूएचएच की मदद से पोषण समृद्ध ग्राम योजना के अंतर्गत कई गतिविधियों के माध्यम से पोषण कराहल अभियान के लिए कार्य किया जा रहा...

गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया

चित्र
जमुईः रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में वर्षाे से उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा ‘जन्मदिन हो या त्यौहार,रक्तदान कर दें उपहार‘ के तहत मानव सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मसौढ़ी निवासी कामदेव साह के पुत्र अमित कुमार उर्फ सिंटू ने बारहट प्रखंड निवासी गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया.रक्तदाता का यह छठा रक्तदान था. रक्तदाता ने बताया कि रक्तदान के उपरांत जो सुकून मिलता है उसे बयां नहीं किया जा सकता. मैं आभारी हूँ इस रक्तदाता परिवार का जिन्होंने आज के दिन को खास बनाने का शानदार अवसर दिया. संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने भी रक्तदाता को जन्मदिवस पर रक्तदान करने के लिए बधाई दी व कहा इसी प्रकार निःस्वार्थ भाव से जरूरत मंद की सेवा को लेकर अपनी रगों में बहते हुए खून का दान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. वहीं जमुई जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि संस्थान कि इकाई है मानव रक्षक रक्तदाता परिवार/मेडिको मित्र/फ्री लीगल एड जो बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामजिक कार्य कर रही है.एक दिन पूर्व भी बेलाटा...

पद से हटाने की मांग पर यह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया

चित्र
  पटना.महिला विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने की मांग पर आज महिला संगठनों ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने प्रदर्शन किया गया.महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सशक्त बेटी समृद्ध बिहार‘ नामक कार्यशाला में हरजोत कौर के बयान के विरोध में और उन्हें पद से हटाने की मांग पर यह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरजोत कौर ने जो बयान दिया है वह घोर आपत्तिजनक है और इसका चौतरफा विरोध होने पर उन्होंने खेद प्रकट के लिए जो बयान दिया है वह भी बेमानी है. क्योंकि एक प्रशासनिक अधिकारी अगर लड़कियों द्वारा स्कूल में शौचालय और सेनेटरी पैड की मांग का मजाक उड़ाए तो यह  महिलाओं और खास तौर पर गरीब बच्चियों के लिए अपमानजनक है और यह एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है. सरकार एक तरफ लड़कियों के लिए बड़ी बात करती है और उनकी अधिकारी भाजपा-आरएसएस नेता की भाषा बोलते हुए लड़कियों को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रही हैं. इसलिए वक्ताओं ने हरजोत कौर को निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की. कार्यक्रम में ऐपवा की महासचिव मीन...

भवन निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार कर अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश

चित्र
  * खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने के  लिए जिले में उपलब्ध होगा ’ बास्केटबॉल कोर्ट * मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट का होगा निर्माण *  कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार कर अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार करने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम लगातार उठाये जा रहे हैं. जिला प्रशासन का उदेश्य है कि खेल के विभिन्न विधाओं में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सके. इसी क्रम में बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.इस निमित जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी. बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला खेल पदाधिकारी, श्री विजय कुमार पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा निदेशालय द्वारा खेल संस्कृति को विकसित...

जिले के ज्यादातर कार्यालयों में बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज

चित्र
                                            * लापरवाही, उदासीनता एवं कोताही पर होगी कार्रवाई बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालय में बायोमेट्रिक के माध्यम से पदाधिकारियों एवं कर्मियों (संविदा सहित) का शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें. बायोमेट्रिक एटेंडेंस कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं कोताही बरतने वाले कार्यालय प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जिले के ज्यादातर कार्यालयों में बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज हो रही है. कुछ कार्यालयों में अभी भी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए उपस्कर का क्रय लंबित अथवा प्रक्रियाधीन है. पूर्व में कई बार निर्देशित किये जाने के बावजूद कार्यालय प्रधान द्वारा बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कराया जाना कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का ...

संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

चित्र
   जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क का किया निरीक्षण.संवेदक को लगाई फटकार, तीव्र गति से कार्य करते हुए अविलंब आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने का निर्देश.प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत दर्जनों उद्यमियों द्वारा शुरू किया जायेगा उद्यम, बेतिया बनेगा प्रोडक्शन हब, लोगों को मिलेगा रोजगार... बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन  टेक्सटाइल  पार्क का निरीक्षण किया गया. प्रिफैब स्ट्रक्चर अधिष्ठापन कार्य में अपेक्षाकृत कम प्रगति देख जिलाधिकारी ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने संवेदक को त्वरित गति से कार्य करते हुए टाइम लाइन में सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है. चनपटिया स्टा...

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे

चित्र
 गया.इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने नीति आयोग द्वारा प्राप्त आवंटन से जयप्रकाश नारायण अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्राप्त प्रस्ताव का स्थल निरीक्षण किया गया ताकि उसी अनुरूप कार्य करवाया जा सके . सर्वप्रथम उन्होंने जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एंट्रेंस गेट को सौंदर्यीकरण तथा भव्य बनाने का निर्देश दिए. इसके पश्चात उन्होंने एंट्रेंस गेट पर बने गार्ड रूम को डिमोलिश करते हुए नए सिरे से अच्छे सुंदर तरीके से गार्ड को ड्यूटी के लिए शेड बनाने का निर्देश दिए. गार्ड रूम के समीप बने कर्मचारी यूनियन के भवन को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कर्मचारी यूनियन से बात करने का निर्देश दिए ताकि उस स्थान को समतल बनाया जा सके. जेपीएन अस्पताल में बने पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पार्क के चारों और अच्छे तरीके से पेवर ब्लॉक बिछाते हुए पेंटिंग कराएं इसके साथ ही जंगल झाड़ को साफ ही करावे. मरीजों के लिए बने वेटिंग एरिया के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस एरिया में शेड का निर्माण कराएं.पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पंखा टाइ...

मेयर चुनाव में भी जाति का समीकरण निर्णायक साबित हो सकता है

चित्र
  पटना.आज 30 सितंबर है.बिहार में नगर निगम के चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी शुक्रवार से सिंबल के साथ प्रचार शुरू करेंगे. राजधानी पटना नगर निगम में सबसे ज्यादा मतदाता हैं. यहां 17 लाख से ज्यादा मतदाता मेयर और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे. इस बार भी पटना में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए महिलाओं का चुनाव होगा.  इस बार मेयर का चुनाव सीधे मतदाताओं के वोट से होना है, ऐसे में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तासीर को देखते हुए मेयर चुनाव में भी जाति का समीकरण निर्णायक साबित हो सकता है. इसी संभावना को सामने रख मेयर उम्मीदवार अभी से जाति को साधने की कोशिश कर रहे हैं. खास कर वैश्य, यादव, कायस्थ और मुसलमान वोटरों पर सबसे अधिक नजर है.ऐसे लोगों से संपर्क साधना शुरू हो गया है. खुद जाति विशेष के लोग प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि से मेल बढ़ाना शुरू कर दिये हैं.                              बता दें कि पटना नगर निगम की चार पूर्व पार्षदों ने मेयर पद के लिए नामांकन करवाया है. इसमें सीता साहू पूर्व मेयर रही हैं तो रजनी देवी पूर्व ...