गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है
गया. इस जिले में गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है जो कभी-कभी तो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ’जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला वासियों से अपील किया है कि’ आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी तथा नीचे बताए गए उपायों का पालन कर गर्म हवाओं/लू के बुरे प्रभाव से बचें.बिना जरूरी कार्यों के घर से बाहर ना निकले. धूप में निकलने के दौरान अपने माथे पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से पहने. ’गर्म हवाएं एवं लू से सुरक्षा के उपाय-’ ’क्या करें -’ ● ’जितनी बार हो सके पानी पियें, बार-बार पानी पियें।’ ● ’सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।’ ● ’जब भी बाहर धूप में जायें यथा संभव हल्के रंग के ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहने।धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। गमछे या टोपी से अपने सिर को ढक के रखें व हमेशा जूता या चप्पल पहने।’ ● ’हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।’ ● ’घर में बने पेय...