🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

02 सितंबर 1994 की वह काली रात फादर लौरेंस कुजूर, फादर जोसेफ डुंगडुंग व ब्रदर अमर अनूप इंदवार की हत्या कर दी गई

 बस यादे ही शेष है दो सितंबर की रात


02 सितंबर 1994 की वह काली रात फादर लौरेंस कुजूर, फादर जोसेफ डुंगडुंग व ब्रदर अमर अनूप इंदवार की हत्या कर दी गई

पालकोट. पालकोट प्रखण्ड के करौंदाबेड़ा में दो सितम्बर को शहीद के नाम पर मेला आयोजित किया जाता है पालकोट ब्लॉक के करौंदाबेड़ा चर्च में 02 सितंबर 1994 ईस्वी को फादर लौरेंस कुजूर, फादर जोसेफ डुंगडुंग व ब्रदर अमर अनूप इंदवार शहीद हुए थे. 02 सितंबर की घटना छोटानागपुर के इतिहास में दर्ज है. आज भी उस घटना को याद कर ईसाई मिशनरी सिहर जाते हैं. घर छोड़ मानव सेवा के लिए समर्पित दो पुरोहित व एक ब्रदर की निर्मम हत्या कर दी गयी थी.

    फादर लौरेंस कुजूर, फादर जोसेफ डुंगडुंग व ब्रदर अमर अनूप इंदवार जो करौंदाबेड़ा पल्ली में रहकर दीन दुखियों की सेवा में लगे हुए थे. दो सितंबर की अर्धरात्रि को असामाजिक तत्वों ने इनकी निर्मम हत्या कर दी थी. उस घटना के 29 वर्ष गुजर गये. लेकिन आज भी सभी के दिलोंदिमाग में दो सितंबर की घटना ताजा है.

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करौंदाबेड़ा में शहीद मेला सह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. मेला में लगभग 50 हजार ईसाई मिशनरियों ने शिरकत की हैं,और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

https://youtu.be/dq3U43WwNHs?si=iVPgBJ2n2OcsUf6n

आलोक कुमार



अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 * जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 * 51 लोगों की सुनी समस्याएं

* अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश



पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 51 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

   आज सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूदृतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी ।

   जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुपौल जिले से आयी एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि उनके शिक्षक पति द्वारा पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया गया है, जिससे मैं दर-दर की ठोकर खा रही हूं। वहीं सुपौल जिले से ही आये एक बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है, इसको मुक्त कराया जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

     गोपालगंज जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे निजी मकान में रह रहे किराएदार द्वारा अनुचित हक जताया गया है, इसके लिए थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    भागलपुर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुये कहा कि दबंगों द्वारा मेरी निजी जमीन को जबरन उनके नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया जा रहा है और नहीं करने पर धमका रहे हैं। भागलपुर जिले से ही आये एक अन्य बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन मकान बनाया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भोजपुर जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी रैयती जमीन जो कि मेरे पिताजी के नाम से थी जिसका विभाग द्वारा दूसरे व्यक्ति के नाम से म्यूटेशन कर दिया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

    सहरसा जिले से आयी एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं बूढ़ी हूं, मेरे पति विकलांग हैं, मेरे ससुर की हत्या कर दी गई और दबंगों द्वारा मेरी जमीन को हड़पने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की शिकायत किए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

     समस्तीपुर जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे पति की हत्या कर दी गई। मामले में आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार गुहार लगाकर थक गया हूं लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं समस्तीपुर जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मैं जे0पी0 आंदोलन में जेल जा चुका हूं लेकिन अब तक मुझे जे०पी० सम्मान पेंशन नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

      जहानाबाद जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि सास ससुर द्वारा उसे घर से निकाल दिया गया है। मैं अपने दो बच्चों को लेकर दर-दर की ठोकर खा रही हूं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

     मधेपुरा जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी मां के नाम से डेढ़ कट्ठा जमीन है जब मैं अपने जमीन पर निर्माण कार्य कराने गया तो कुछ असमाजिक लोगों ने रोक लगा दिया। विभाग के द्वारा सारे कागजातों को सही पाए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

     अरवल जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 से धानुक जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है, जिससे कोई भी फॉर्म भरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अरवल जिले से ही आयी एक महिला ने आग्रह करते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

      बक्सर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरा अपहरण कर मेरी जमीन की रजिस्ट्री जबरन करा ली गयी, जिसकी शिकायत करने पर किसी प्रकार की अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं बक्सर जिले से ही आए रिटायर्ड रेलवे अधिकारी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि असमाजिक तत्वों द्वारा मेरे मकान को तोड़कर कब्जा कर लिया गया है और लाखों की संपत्ति लूट ली गई है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

      जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० रामानंद यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा, उप विकास आयुक्त, पटना श्री तनय सुल्तानिया उपस्थित थे।


आलोक कुमार

मेरे प्रधानाचार्य फादर टी. एम. जोसेफ थे



बेतिया के इसरो वैज्ञानिक लालमणि ने उद्गार व्यक्त किया

बेतिया. जब इसरो के त्रिवेंद्रम यूनिट में रहने वाले लालमणि सर ने बेतिया स्थित केेेेे. आर. विद्यालय के नाम विख्यात करने में सफल हो गए.उन्होंने कहा कि मैं यहां से 1984 में दसवीं पास की.उस समय बेतिया के. आर. विद्यालय के जेसुइट सुपेरियर फादर पॉल फॉल्स्टिच थे.मेरे प्रधानाचार्य फादर टी. एम. जोसेफ थे.

डिजाइन और चांद पर सफल लॉन्चिंग में लगे एक एक पल का एनालिसिस करने की टीम में लीडिंग भूमिका निभाने वाले लालमणि पर देश को हो रहा है गर्व.फिलहाल इसरो के त्रिवेंद्रम यूनिट में है कार्यरत.श्री माननीय लालमणि सर से ने कहा कि मैंने बेतिया स्थित केेेेे. आर. विद्यालय से 1984 में दसवीं पास की थी.उस समय बेतिया के. आर. विद्यालय के जेसुइट सुपेरियर फादर पॉल फॉल्स्टिच थे.मेरे प्रधानाचार्य फादर टी. एम. जोसेफ थे.यहां पर दो बार प्रधानाचार्य रहे. प्रथम बार 1980-1984 तक और द्वितीय बार 1990-1994 थे.हमलोग के शिक्षकों में चार्ल्स केरोबिम, अमांतिअस जोफेफात , जोसेफ राफेल, साइमन सर, गंगा सागर, केरोबिम जॉन, बीएम शर्मा, फादर टी एम जोसेफ थे.इन लोगों के प्रयास से वैज्ञानिक बन सका.


उन्होंने कहा कि इस समय त्रिवेंद्रम स्थित हनीकॉमम्ब स्ट्रक्चर के हेड पद पर हूं. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की सफलता के बहुआयामी सार्थक परिणाम देश सहित पूरे विश्व को मिला. उन्होंने पहले भी श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी 34 के जरिए जिन 20 उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था, उसकी डिजाइन तैयार की थी. के.आर.विद्यालय के सेवानिवृत्त फादर टी एम जोसेफ ने और शिक्षकों ने बधाई दी है. 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने जब चांद पर बेतिया 24 पहला कदम रखा, पूरी दुनिया झूम उठी. सच में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. मैं चंद्रयान-3 के डिजाइन और टाइमिंग की एनालिसिस टीम का सदस्य रहा है.


आलोक कुमार 

ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायें

  

मुख्यमंत्री ने डेंगू की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की 

मुख्यमंत्री के निर्देश-

 *स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहें और अस्पतालों में सभी जरूरी चीजों का इंतजाम रखें

*ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायें

 * सभी जगह डेंगू रोधी दवा का छिड़काव नियमित रूप से करायें 

* सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें 

*लोगों को जागरूक करने के लिये व्यापक प्रचार प्रसार कराएं 

*होर्डिंग, समाचार पत्रों एवं अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सचेत करें 

* अस्पतालों में बेडों की संख्या पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे और मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो 

पटना. आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में समीक्षा बैठक की. डेंगू रोधी दवा के छिड़काव तथा सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने को कहा है. लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया है, ताकि वे डेंगू से बचाव के लिए सचेत रहें। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में बेड, चिकित्सक और दवा की कोई कमी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।


इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूणीश चावला ने डेंगू के बढ़ते मामले और उसकी रोकथाम के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि एंटी लार्वा छिड़काव नियमित रूप से किया जा रहा है . समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे और मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

   उन्होंने कहा कि सभी जगह डेंगू रोधी दवा का छिड़काव नियमित रूप से करायें. डेंगू रोधी दवा के छिड़काव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये. सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें. लोगों को जागरूक करने के लिये व्यापक प्रचार प्रसार कराएं. होर्डिंग, समाचार पत्रों एवं अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सचेत करें.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहें और अस्पतालों में सभी जरुरी चीजों का इंतजाम रखें. अस्पतालों में बेड, चिकित्सक और दवा की कोई कमी नहीं होनी चाहिये. जिलों में भी पदाधिकारी इस पर नजर बनाए रखें ताकि कोई मामला सामने आने के बाद तुरंत इलाज की व्यवस्था की जा सके.

    बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नगर आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, अन्य वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे. 

 मालूम हो कि इस समय पारस हॉस्पिटल में जिलाधिकारी, पटना श्री चंद्रशेखर सिंह जी डेंगू के शिकार होकर भर्ती हैं.उनसे मिलकर मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम पूछा. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है.


आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...