संदेश

जून 30, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उद्घाटन के छह दिन बाद ही जेपी गंगा पथ का फुटपाथ का एक हिस्सा धंसा

चित्र
  पटनाः मानसून की पहली बारिश में ही सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथवे का हाल बेहाल हो गया. जेपी गंगा पथवे का एक बड़े हिस्से की मिट्टी धंस गई. जिससे सड़क का हिस्सा कई फीट तक धंस गया. गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में पिछले शुक्रवार 24 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के फर्स्ट फेज का लोकार्पण किया था. लेकिन अब उसी की टूटने की तस्वीर सामने आ रही है. दीघा के पास जेपी गंगा पथवे का हिस्सा धंस गया. इससे इसकी गुणवत्ता पर अब सवाल उठने भी लगे हैं. इस हाईटेक पथ को लेकर लंब-लंबी बातें कही जा रही थीं. अभी मानसून के दस्तक के साथ बारिश शुरू ही हुई थी कि पथवे का हाल-बेहाल हो गया. अभी तो पूरी मानसून की बारिश बाकी ही है. बिहार के राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है. दरअल पटना में जेपी गंगा पथ की ओर जाने वाले फुटपाथ का एक हिस्सा उद्घाटन के छह दिन बाद ही धंस गया है. इस जेपी गंगा पथ को बिहार का मरीन ड्राइव कहा जा रहा था.पटना में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो ...

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया

चित्र
                          * बिहार विधानसभा में वंदे मातरम गाने से माननीय विरोध में सीट पर बैठे रहे पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का समापन हो गया है.यह मानसून सत्र गत 24 जून से शुरू हुआ था.आज पांचवा और आखिरी दिन था. 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. अग्निपथ योजना  को वापस लेने की मांग के साथ केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जिस पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने एतराज जताया. इस दौरान विपक्षी सदस्यों से मार्शलों ने पोस्टर छीन लिया लेकिन उनका हंगामा जारी रहा. आखिरकार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी. विधान परिषद की कार्यवाही पहले ही स्थगित हो गई. वहीं विधान सभा की कार्यवाही दूसरे हाफ के सेशन के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र के एक दिन पहले बिहार के सियासी हलचल का असर विधान सभा में दिखा. दरअसल बुधवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआ...

बिहार मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली 2021 अंतर्गत दुर्घटना दावा

चित्र
  *जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित * सड़क सुरक्षा, शहर में जाम की समस्या,सड़क मरम्मती,बिहार मोटरगाड़ी नियमावली,2021 के तहत दुर्घटना दावा,घायलों की मदद ,यातायात नियमो के संबंध में जागरूकता आदि को लेकर हुई व्यापक चर्चा                                             सीतामढ़ी.इस जिले के जिलाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीतामढ़ी शहर में जाम की समस्या एवं निदान, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना, यातायात नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करना, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति से संबंधित आंकड़ों का संकलन एवं समेकित प्रतिवेदन तैयार करना, सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए उपाय एवं रणनीति तैयार करना, गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करना है एवं सूची उपलब्ध कराना एवं ब्लैक स...

बैंक अधिकारियों द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन के बाद 111 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया

चित्र
  * थरुहट क्षेत्र में कैंप लगाकर त्रुटियों का निराकरण करते हुए शत-प्रतिशत लाभुकों को केसीसी उपलब्ध कराने का निर्देश बेतिया. पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा केसीसी पशुपालन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी, केसीसी पशुपालन द्वारा बताया गया कि पशुपालन के लिए 5524 केसीसी आवेदन जनरेट हुआ है. जिसमें से विभिन्न बैंकों द्वारा 2104 एक्सेप्ट किया गया है तथा 516 का सेंक्शन किया गया है. बैंक अधिकारियों द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन के बाद 111 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है तथा अन्य आवेदन सेंक्शन के लिए लंबित है. जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया गया और एलडीएम को निर्देश दिया गया कि रिजेक्ट किये गये आवेदनों की पुनः समीक्षा करायी जाय साथ ही सेंक्शन के लिए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि थारू बहुल यथा-रामनगर, बगहा, गौनाहा आदि क्षेत्रों में कैम्प लगाकर ऐसे मामलों का निष्पादन कराया जाय ताकि थरूहट क्षेत्र के पशुपालक लाभान्वित हो सके और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. जिला...

जून महीने में उत्पाद तथा पुलिस बल द्वारा कुल 4454 रेड किए गए

चित्र
नालंदाः आज अपर मुख्य सचिव मघ निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग,बिहार पटना द्वारा नालंदा जिले में शराबबंदी की समीक्षा समाहरणालय परिसर स्थित हरदेव भवन में किया गया.उन्होंने सबसे पहले उत्पाद कार्यालय में कार्यरत बलों तथा उनके द्वारा की गई कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि जून महीने में अब तक उत्पाद तथा पुलिस बल द्वारा कुल 4454 रेड किए गए तथा कुल 502 लोगों की गिरफ्तारी की गई.जून माह में अब तक कुल 1836 लीटर देशी शराब तथा 123 लीटर विदेशी शराब जब्त किए गए.उत्पाद विभाग द्वारा इस माह में कुल 178 शराब पीने वालों तथा 23 आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी की गई तथा पुलिस द्वारा 87 शराब पीने वालों तथा 214 आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी की गई. विशेष न्यायालय द्वारा दिनांक 01/04/2022 से दिनांक 27/06/2022 तक उत्पाद तथा पुलिस द्वारा पकड़े गए कुल 703 लोगों को जेल भेजे गए.समीक्षा में जानकारी दी गई कि जून माह में अब तक उत्पाद तथा पुलिस द्वारा कुल 23 वाहनों की जब्ती की गई है.अपर मुख्य सचिव ने उत्पाद तथा पुलिस द्वारा दैनिक रेड तथा गिरफ्तारी की भी समीक्षा की. बैठक में माहवार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट रिपोर...

घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है

चित्र
  पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना गंगा ड्राइव वे परियोजना के फर्स्ट फेज का उद्घाटन 24 जून को किया था.महज 5 दिनों के बाद ही तेज रफ्तार बाइक के अचानक संतुलन बिगड़ जाने से तीनों युवक सड़क की रेलिंग से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिर पड़े. जी हां, राजधानी पटना में हाल के दिनों में ही जेपी सेतु गंगा पथ का उद्घाटित हुआ  था. इस पुल पर तेज रफ्तार से सफर करना तीन दोस्तों को महंगा पड़ गया. एक बाइक पर सवार तीन युवकों के बाइक का अचानक से संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क की रेलिंग से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरे पड़े. इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची दीघा थाने की पुलिस ने घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दीघा थाने की पुलिस संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों के द्वारा सूचना देने पर तत्काल मौके पर पहुंच गये.जहां लोग घायलों का वीडियों बना रहे थे.किसी ने तीनों को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की.तीनों को उठाकर गाड़ी में बैठाकर और सुलाकर मुख्य मार्...