तीनबार के भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया
नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ पटना. जब से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार कांग्रेस का कमान संभाला है तब से भाजपा के नेताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है.इसी क्रम में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दोबार के भाजपा सांसद रहे अजय निषाद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने निषाद को सदस्यता दिलाने की औपचारिकता पूरी करायी. निषाद भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अकेले नेता नहीं थे.उनके साथ बिक्रम से तीनबार के भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कांग्रेस का झटका झेलने वाला केवल भाजपा ही नहीं है, बल्कि उसका सहयोगी जदयू ने भी इसे महसूस किया. नीतीश सरकार के काबीना मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस तरह शुक्रवार को राजग के तीन-तीन झटके एक साथ झेलने को मिली. कांग्रेस में शामिल होने वाले तीनों नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी की सोच को देश के लिए अचूक बताया था डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व...