आज बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला
बक्सर. आज बक्सर धर्मप्रांत के लिए महान दिवस है.यह बक्सर धर्मप्रांत 20 मई,2021 से प्रेरितिक प्रशासक आर्चबिशप विलियम डिसूजा,येसु समाजी के जिम्मे था.आज 25 मार्च,2023 को बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला है.इसके साथ ही पटना महाधर्मप्रांत के 6 धर्मप्रांतों में धर्मप्रांतीय पुरोहितों के हाथों में धर्मप्रांत आ गया है.सबसे पहले येसु समाज के हाथ से पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप का पद मुक्त हुआ.अब बक्सर धर्मप्रांत भी मुक्त हो गया है. बताते चले कि आज बक्सर धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक, पुरोहित, धर्मसंघी एवं लोकधर्मी काफी खुश थे.यहां पर खुशनुमा माहौल में श्रद्धेय फादर जेम्स शेखर का बक्सर धर्मप्रांत के तीसरे धर्माध्यक्ष का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह में हुआ.आज 25 मार्च,2023 को सुबह 09ः00 बजे से समारोह शुरू हुआ. इस अवसर बक्सर धर्मप्रांत के स्थापना दिवस संत मेरीज महागिरजाघर, बक्सर के प्रांगण में मनाया गया.इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान बक्सर धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष व प्रेरितिक प्रशासक महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ...