संदेश

मई 10, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेतिया धर्मप्रांत का निर्माण का 25 साल

चित्र
  बेतिया  धर्मप्रांत का निर्माण का 25 साल बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया है. 27 जून, 1998 को बेतिया  धर्मप्रांत का निर्माण किया गया.इसका श्रेय पोप जॉन पॉल II को जाता है.इस नए धर्मप्रांत में पांच जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को शामिल किया गया.रायपुर धर्मप्रांत के एक पुरोहित फादर विक्टर हेनरी ठाकुर को बेतिया का पहला बिशप नियुक्त किया गया.        बता दें कि पटना धर्मप्रांत को विभक्त कर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत 1980 में बनाया गया.पटना धर्मप्रांत के प्रथम बिहारी बिशप बनने का गौरव फादर बेनेडिक्ट जौन ओस्ता को प्राप्त हुआ.21 जून 1980 को बिशप बने.वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप जौन बापतिस्ट ठाकुर बने.24 जून 1980 को बिशप बने.दोनों जेसुइट है.      बता दें कि बिहार राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में पांच भोजपुरी भाषी जिलों को मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत से अलग कर 18 साल के बाद 27 जून, 1998 को बेतिया धर्मप्रांत का निर्माण किया गया.रायपुर धर्मप्रांत के एक पुरोहित फादर विक्टर हेनरी ठाकुर को बेतिया का पहला बिशप नियुक्त किया गय...

एकता परिषद बिहार के अध्यक्ष श्री विजय गोरैया सम्मानित

चित्र
    मुजफ्फरपुर.इस जिले के कुढ़नी प्रखंड में है एकता परिषद का कार्यालय.आज बुधवार को एकता परिषद,उत्तर बिहार की जिला स्तरीय बैठक जनहित आश्रम सकरी सरैया में की गई.एकता परिषद के जिलाध्यक्ष शिवनाथ पासवान ने बैठक की अध्यक्षता की. इसका संचालन राम लखींद्र प्रसाद जिला संयोजक ने किया.    जिला संयोजक राम लखींद्र प्रसाद ने कहा कि इस बैठक की शुरुआत जय जगत गीत से शुरू की गई.गीत के प्रमुख गायक श्री विशेश्वर गुप्ता थे.इस बैठक में कुढ़नी एवं सरैया प्रखंड के साथियों ने भाग लिया. राजधानी पटना में स्थित एकता परिषद के प्रांतीय कार्यालय में एकता परिषद बिहार के अध्यक्ष श्री विजय गोरैया का चयन किया गया था.मुजफ्फरपुर जिला के सदस्यों ने एकता परिषद बिहार के अध्यक्ष श्री विजय गोरैया को शॉल एवं गांधी सूत्र देकर सम्मानित किया गया.       जिला संयोजक ने कहा कि प्रांतीय कार्यालय की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार आज 10 मई 2023 को जिला स्तरीय बैठक की गयी.मौके पर  एकता परिषद बिहार के अध्यक्ष श्री विजय गोरैया अपने संबोधन में आवासीय भूमिहीनों का सर्वे करके आवासीय भूमिहीनों को भूमि देने प...

ददन विश्वकर्मा ने अपने ठेले का नाम ‘पत्रकार पोहा वाला’ रखा

चित्र
 पटना.पटना में 'ग्रेजुएट चायवाली' और  ‘पत्रकार पोहा वाला’ की खबर सुर्खियों में है. ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका की चाय की दुकान पर विभिन्न किस्म की चाय मिल सकती है जैसे कि कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय.उसी तरह  ‘पत्रकार पोहा वाला’ ददन विश्वकर्मा के पास कुल दो तरह के पोहा हैं, एक रिपोर्टर स्पेशल और एक एडिटर स्पेशल. ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है. प्रियंका ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने सामान्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया था.       पटना की ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. प्रियंका बताती हैं कि उसे पहचान दिलाने में मीडिया का अहम योगदान है. वे बताती है कि जब उन्होंने चाय का स्टॉल लगाया तो मीडिया ने उसे जमकर कवर किया. इसका परिणाम यह हुआ कि उसे दूर-दूर तक के लोग जानने लगे. लेकिन उसकी चाय के कार्ट को अतिक्रमण विरो...