संदेश

अक्टूबर 26, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तरप्रदेश के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क.

चित्र
  बेतिया.03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क.29.22 किमी लंबी सड़क में 11.2 किमी ब्रिज का भी होगा निर्माण.बेतिया के पटजिरवा, पखनाहा होते हुए पिपरा घाट और उत्तरप्रदेश  के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में माननीय जनप्रतिनिधियों की सम्पन्न हुयी बैठक में सड़क निर्माण के लिए अनुमोदित मार्गरेखन हुआ स्वीकृत. पश्चिम चम्पारण जिला में पटजिरवा, पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उतरप्रदेश में एन0एच0 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है. उक्त सड़क की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 03 हजार करोड़ रूपये है। इस पथ में 11.2 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी बनना है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-727 एए के विस्तृत परियोजना परामर्शी के अनुशंसित  मार्गरेखन    पर लोक सहमति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में माननीय विधायक, नौतन, श्री नारायण प्रसाद, माननीय विधायक, चनपटिया, ...

क्रांतिकारी कम्युनिस्ट की नई मिसाल कायम की रामनरेश राम ने

चित्र
   * जनांदोलनों से संसदीय मोर्चे तक एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट की नई मिसाल कायम की रामनरेश राम ने पटना.भोजपुर आंदोलन और बिहार में सामाजिक बदलाव के संघर्ष के किंवदती बन चुके भाकपा-माले के दिवंगत नेता काॅ. रामनरेश राम के 12 वें स्मृति दिवस पर आज पार्टी राज्य कार्यालय सहित पूरे बिहार में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.     राज्य कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल, किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह, केडी यादव, , अभ्युदय, कमलेश शर्मा, उमेश सिंह, राजाराम, गोपाल रविदास, संदीप सौरभ, संजय यादव, प्रकाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित हुए. श्रद्धांजलि सभा का संचालन पोलित ब्यूरा के सदस्य काॅ. अमर ने की.          इस मौके पर राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि काॅ. रामनरेश राम भोजपुर में गरीब-भूमिहीन किसानों व समाज के कमजोर वर्गों के क्रांतिकारी उभार के मुख्य शिल्पीकार थे. भोजपुर में रणवीर सेना के नेतृत्व में सांप्रदायिक-सामंती ताकतों के गठजोड़ के खिलाफ जनता के सफल प्रतिरोध आंदोलन से लेकर ग्रामीण व खेत मजदूरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक क्रांतिकार...