संदेश

मई 22, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फादर प्रोविंशियल सुसैमनी एसजे द्वारा पुस्तक का विमोचन

चित्र
राजस्थान.अविला की संत तेरेसा ने एक आत्मा की अन्तर्यात्रा की कहानी लिखी, और उसका नाम THE SPIRITUAL WINDOWS दिया है, जिसका हिंदी अनुवाद है,‘ आध्यात्मिक दुर्ग‘.‘आध्यात्मिक दुर्ग‘ में आत्मा अपनी यात्रा बाहर से अन्तः की ओर करती है, जिसमें उसे अनेक दुर्गों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उसे अनेक दुर्गों का सामना करना पड़ता है, ऊंची-नीची,लम्बी- चौड़ी ,अंधेरी घाटियों आदि के रूप में व्याख्यायित है.राजस्थान में स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल हैं फादर रेमण्ड केरोबिन,फादर रेमण्ड केरोबिन आध्यात्मिक दुर्ग का लेखक हैं. पिछले दिनों आध्यात्मिक दुर्ग का विमोचनकिया गया.दिल्ली जेसुइट प्रोविंश के फादर प्रोविंशियल सुसैमनी एसजे द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया. मैंने संत तेरेसा की इसी पुस्तक,‘ आध्यात्मिक दुर्ग‘ से प्रेरणा प्राप्त कर अपनी इस पुस्तक का नाम ‘ आध्यात्मिक झरोखा‘ रखा है. प्रस्तुत पुस्तक में ‘झरोखा‘ शब्द का अभिप्राय उन छोटी-बड़ी खिड़कियों से है, जिनके माध्यम से आत्मा/व्यक्ति अपने जीवन के परे विभिन्न घटनाओं पर एक नजर डालता है, तथा उनसे अपने भावी जीवन के लिए कुछ सीख लेता है.ये झरोखा इस पु...

मिल कर काम करने पर भी सहमति जाहिर

चित्र
 देश के प्रसिद्ध कॉलेजों की पढ़ाई के तरीके, सभ्यता और रिसर्च वर्क के लिए पटना वीमेंस कॉलेज ने 17 कॉलेजों के साथ एमओयू साइन किया है. कॉलेजों के बीच शिक्षा, अनुसंधान और अन्य गतिविधियों के क्षेत्रों में अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ ही कॉलेजों के बीच संबंधों को विकसित करने में मदद करेगा. संस्थान उच्च शिक्षा की दिशा में सहयोग करने और मिल कर काम करने पर भी सहमति जाहिर की है.... पटना.पटना वीमेंस कॉलेज की स्थापना 1940 में बिशप बी.जे. सुलिवन एसजे, पटना के बिशप और मदर एम. जोसेफिन ए.सी. सुपीरियर जनरल ऑफ अपोस्टोलिक कार्मेल द्वारा की गई थी. यह बिहार में महिलाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खोला गया उच्च शिक्षा का पहला संस्थान था. संस्थापक बिशप सुलिवन ने इसका नाम पटना महिला कॉलेज रखा और इसे बिहार की महिलाओं को उपहार के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे उनके निपटान में उच्च शिक्षा का अवसर मिला. बिशप सुलिवन का दृढ़ विश्वास था कि बिहार का उत्थान अपनी महिलाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करके यानी उन्हें सशक्त बनाकर उन्हें मुक्त करने में है.प्रारंभिक वर्षों में, कॉलेज और छात्रावास...

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने ड्रेनेज निर्माण करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों को तलब किया

चित्र
मुजफ्फरपुर.स्मार्ट सिटी के तहत शहर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये जा रहे ड्रेनेज/नाला निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में की गई.बैठक में नगर आयुक्त, नाले के निर्माण से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि, स्मार्ट सिटी के सीईओ,दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम नरेश पासवान, संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता इत्यादि उपस्थित थे. शहर के विभिन्न हिस्सों में एजेंसियों के द्वारा नाला निर्माण के क्रम में नाला निर्माण के कारण उत्पन्न कठिनाइयों विशेषकर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति तथा जाम लगने के कारण यातायात अवरुद्ध की स्थिति के बाबत जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने ड्रेनेज निर्माण करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों को तलब किया. जिलाधिकारी ने वर्तमान स्थिति हालात पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए एजेंसियों के प्रतिनिधियों को हिदायत दी कि निर्धारित समय के अंदर नाले के निर्माण की पूर्णता की दिशा में तीव्र गति से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. जिलाधिकारी ने कहा कि एक जगह कार्य पूरा क...

30 मई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाय

चित्र
  * डीएम द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान एवं अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब उड़ाही को लेकर सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में तालाब उड़ाही कार्य का निरीक्षण                                             सीतामढ़ी.जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान एवं अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब उड़ाही को लेकर सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में तालाब उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया गया.जिसका शिलान्यास रामनागरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया. जो कि 30 मई तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है.इस योजना से पोखर का जीर्णोद्धार होने से प्रखंड परिसर में आने वाले लोगों को आकर्षित करेगा.इसके चारों तरफ पथ वे का निर्माण किया जाएगा साथ ही जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी.लगभग पूरे जिले में 35 तालाबों पर उड़ाहीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है जो जल जीव...

शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री

चित्र
  माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी, की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित.बाढ़ एवं सूखाड़ पूर्व तैयारी को पूरी गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए, इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री                                             सीतामढ़ी.बिहार सरकार के माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी,मो0 जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अबतक की गई तैयारी से उन्हें अवगत कराया.                                                             ...