भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके

  सेवादल यंग ब्रिगेड कांग्रेस का बी0एस0एफ-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना.सेवा दल एक मोर्चा संगठन है और इसका यंग ब्रिगेड मोर्चे पर तैनात लोगों की पहली कतार में खड़े होने वाले लोग हैं. कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने यंग ब्रिगेड की स्थापना 20 अगस्त,2018 को इसलिए की थी ताकि भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके.

    उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रथम राज्य स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यंग ब्रिगेड की जिम्मेवारी ठीक वही है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बी0एस0एफ की होती है.आज सेवादल यंग ब्रिगेड के पांच वर्ष पूरा होने पर इसे संकल्प दिवस के रूप में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाया गया.

इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का रीढ़ है और इसका महत्व मुझको तब समझ में आयी जब मैं बांका के मंदार पर्वत से पटना के गांधी मैदान की पदयात्रा पर निकला था. सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हाड़ हिला देनेवाली ठंढ में भी अपने अनुशासन से डिगे नहीं और न हमलोगों को डिगने दिया.

     आज इस मौके पर डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, विधायक विश्वनाथ राम, विजेन्द्र चौधरी, कौकब कादरी, बृजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, डा0 चन्द्रिका प्रसाद यादव, निर्मल वर्मा, आलोक हर्ष, आदित्य कुमार पासवान, डा0 संजय यादव प्रभात द्विवेदी, राज किशोर सिंह, अफरोज खान, ब्रजेश पांडेय, इत्यादि नेता शामिल थे.


 आलोक कुमार

देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

 

* देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

* मोदी के साजिश का हुआ पर्दाफाश – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

* कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनाया प्रदेशभर में जश्न, प्रदेश कार्यालय में आज भी बंटी मिठाइयां

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गाँधी के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जो लोग ये समझते थे कि देश की न्यायिक व्यवस्था को तोड़ मरोड़ कर मनचाहा परिणाम प्राप्त कर लेंगे ये उनकी ग़लतफ़हमी थी.आज उनको मुँह की खानी पड़ी है. मोदी के साजिश का पर्दाफाश हो चुका है.  देश में क़ानून का राज चलता है, साजिश करनेवाले कामयाब नहीं हो पायेंगे. डॉ. सिंह ने ये बातें आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.

           इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र पूंजीपतियों द्वारा देश को पहुँचाये जा रहे आर्थिक नुकसान के खिलाफ संसद में संयुक्त संसदीय समिति की मांग की थी और इसी से घबड़ाये प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ मैनेजमेंट करके गुजरात में केस दर्ज कराया और सदन से उन्हें दूर रखने की साजिश रचे. माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमारे नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता के साथ आवास भी पुनः बहाल किया जाएगा.प्रेस के साथियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लड्डू खिलाकर इस फैसले को ऐतिहासिक और लोकतंत्र की रक्षा करने वाला बताया.

       इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक व सचेतक राजेश कुमार, विधायक नीतू सिंह, विजेंद्र चौधरी, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र,  वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, निर्मलेन्दु वर्मा, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार 

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...